अधिकारी/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी एवं प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश


चित्रकूट 04 जुलाई* अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पैरवी का कार्य देख रहे अधिकारी/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी
 

अब तक टीवी चैनल क्राइम ब्यूरो चित्रकूट शिवसंपत करवरिया


 अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पैरवी का कार्य देख रहे अधिकारी/कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी एवं प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।  अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में मॉनिटरिंग सेल प्रभारी पारितोष दीक्षित की उपस्थिति में जनपद के समस्त थानों में पैरवी का कार्य देख रहे पैरोकार मुख्य आरक्षी/आरक्षियों एवं उपनिरीक्षकों के साथ गोष्ठी की गई । इस गोष्ठी में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा बताया गया कि कोई भी गवाह होस्टाइल नहीं चाहिए, गवाह को समय से सूचित करें जिससे न्यायालय में गवाह समय से उपस्थित हो सके । चिन्हित मुकदमों की सघन पैरवी की जाये एवं अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलायी जाये ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।