जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता


फिरोजाबाद/30 जून /सू0वि0
जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कल शनिवार को तहसील सिरसागंज में प्रातः 10 बजे से अपराहन 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा, जिसमें जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर जनता की समस्यायें सुनेंगे और उनका निस्तारण करायेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद की समस्त तहसील सभागार में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि प्रातः 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

जिला सूचना अधिकारी फिरोजाबाद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।