जनपद सोनभग्रामसभा रंटोला विकासखंडद्र के कृषक श्री राम लखन खरवार के करीब 2 बीघा निजी भूमि पर पर्यावरण में सुधार का


ग्रासिम द्वारा किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम।

 रेणुकूट (सोनभद्र) :
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के ईकाई प्रमुख श्री मनीष गर्ग , मानव संसाधन प्रमुख श्री राजीव दुबे एवं श्री प्रभात कुमार पांडे,,, प्रमुख औद्योगिक संबंध एवं प्रशासन के देखरेख में संचालित कारपोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के सीएसआर विभाग द्वारा अंगीकृत म्योरपुर जनपद सोनभग्रामसभा रंटोला विकासखंडद्र के कृषक श्री राम लखन खरवार के करीब 2 बीघा निजी भूमि पर पर्यावरण में सुधार का विशेष ख्याल रखते हुए मियावाकी के मानकों पर आधारित नवचेतना एफपीओ के देखरेख में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में महोगनी, सीताफल, कचनार, कनेर, केसिया सेमिया, मीठी नीम, आम, कटहल,  बकाइन्न, नींबू , अनार, गोल्ड मोहर, बांस,  नीम, पीपल आदि के कुल करीब 15000 फलदार एवम अन्य पौधों का वृक्षारोपण किया गया । ग्रामीण अंचल में संस्थान के सी एस आर विभाग द्वारा कराए गए  इस तरह के बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम से पर्यावरण सुधार में काफी मदद मिलेगी साथ ही साथ उक्त कृषकों के आर्थिक आजीविका में भी मदद मिलेगी। संस्थान के सीएसआर विभाग द्वारा आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामप्रधान दिनेश कुमार जायसवाल (रंटोला), श्री मुकेश कुमार पांडे ,,,,प्रबंधक,,नवचेतना एफपीओ, आनंद कुमार पांडे , राम लखन खरवार, किस्मतिया देवी सहित संस्थान के श्री अनिल सिंह, श्रीमती अर्चना तिवारी के अलावा ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के वरिष्ठ सीएस आर अधिकारी श्री अमर सिंह सहित अनेकों लोगों द्वारा भाग लिया गया। वृछारोपण कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सीएसआर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री अमर सिंह द्वारा लोगों को वृक्षारोपण के महत्वों के बारे में बताया गया साथ ही साथ अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने हेतु सभी को प्रेरित भी किया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम की सफलता पर ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के सीएसआर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री अमर सिंह द्वारा सभी की मंगल कामनाओं सहित धन्यवाद दिया गया।
सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।