फरीदाबाद में दोस्त द्वारा अपने 3 साथियों संग मिलकर 23 वर्षीय युवक के साथ कुकर्म


हरियाणा के फरीदाबाद में दोस्त द्वारा अपने 3 साथियों संग मिलकर 23 वर्षीय युवक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। दोस्त ने युवक को OYO होटल में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बंधक बना लिया। बेहोश होने पर 4 आरोपियों ने युवक के साथ बारी-बारी से कुकर्म किया। पीड़ित ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।

युवक का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने की बजाय उल्टे उसे ही धमकाया और फैसला करा दिया। आज युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान में भर्ती कराया गया है।

बेहोश होने पर पहले दोस्त ने किया कुकर्म


जानकारी के अनुसार घटना बीते 25 मई की है। पीड़ित के मुताबिक शाम को उसके दोस्त राकेश शहरावत ने फोन कर उसे 3 नंबर पुलिस चौकी क्षेत्र के OYO में मिलने के लिए बुलाया था। जिसके बाद जब वह OYO में पहुंचा तो उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया गया, जिसके बाद वह बेहोशी की हालत में जाने लगा। फिर उसके दोस्त राकेश शहरावत ने उसके साथ कुकर्म किया।

मारपीट कर 5 हजार रुपए भी छीने


जिसके बाद राकेश शहरावत ने अपने अन्य और तीन दोस्तों को OYO में बुला लिया और बारी-बारी सभी ने उसके साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं पीड़ित का आरोप है कि जब उसने OYO से जाने की कोशिश की तो उन्होंने उसे बंधक बना लिया। मारपीट की और उसके पास रखे लगभग 5000 रुपए भी छीन लिए। जैसे तैसे मौका देखकर उसने OYO की पहली मंजिल से छलांग लगा दी।

पुलिस ने बचाव में दर्ज की FIR


घटना की सूचना तीन नंबर पुलिस चौकी को दी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत लेने और मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उसे ही धमकाना डराना शुरू कर दिया। दबाव बनाकर जबरन आरोपियों का और उसका चौकी में फैसला करवा दिया। वहीं, पुलिस का इस मामले में कहना है कि आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज ली गई है, जिन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।