हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की नवमी को महेश नवमी का व्रत रखा जाता है। इस प्रकार आज महेश नवमी है। माहेश्वरी समाज के लिए महेश नवमी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही भोलेनाथ के निमित्त व्रत उपवास भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि महेश नवमी के दिन भगवान शिव की पूजा करने वाले साधकों की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं। साथ ही सुख, समृद्धि, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है। सनातन शास्त्रों में भगवान शिव को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। अगर आप भी भगवान को शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो महेश नवमी के दिन ये उपाय जरूर करें।
अगर आप देवों के देव महादेव को प्रसन्न करना करना चाहते हैं, तो पूजा के दौरान भगवान शिव को भांग भेंट करें। ऐसा माना जाता है कि पूजा के समय भगवान शिव को भांग भेंट करने से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
- भगवान शिव की कृपा पाने के लिए पूजा के दौरान महादेव को केसर का तिलक लगाएं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही मंगल दोष का प्रभाव भी क्षीण होता है।
- सनातन धर्म में महेश नवमी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन श्रद्धा भाव से भोलेनाथ की पूजा-उपासना करें। इसके पश्चात, जरूरतमंदों एवं गरीबों को अन्न और धन का दान अवश्य करें।
- इस वर्ष सोमवार के दिन महेश नवमी है। सनातन धर्म में सोमवार का दिन महादेव को समर्पित होता है। इस दिन शिव जी की विशेष पूजा की जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार के दिन श्वेत वस्त्र धारण कर शिव जी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान शिवलिंग पर दूध का अर्घ्य दें। ऐसा करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: