अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़त होनी है लेकिन बारिश के चलते टॉस प्रक्रिया तक नहीं हो पाई और ये मैच रद्द किया गया। इस मैच का फैसला अब रिजर्व डे पर होगा।


IPL 2023 CSK vs GT। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मैच में भिड़त होनी थी, लेकिन बारिश के चलते टॉस प्रक्रिया तक नहीं हो पाई और ये मैच रद्द किया गया। इस मैच का फैसला अब रिजर्व डे पर होगा। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस के बीच झड़प देखने को मिल रही है। 

IPL 2023 CSK vs GT: बारिश के चलते मैच हुआ रद्द, रिजर्व डे पर होगा चैंपियन टीम का फैसला

दरअसल, आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला अब 29 मई 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। बारिश के चलते रविवार को मैच नहीं हो सका और इस मैच का फैसला अब रिजर्व डे पर होगा।

 

मैच में जहां सभी लोग बारिश के रुकने की प्रार्थना करने में लगे थे तो वहीं दूसरी तरफ स्टैंड्स पर मौजूद एक महिला ने पुलिसकर्मी को किसी बात से नाराज होकर जोरदार तमाचा जड़ा। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला पुलिसकर्मी का कॉलर खींचकर मारपीट करते हुए नजर आई।

IPL 2023: पहली बार आईपीएल इतिहास में हुआ ऐसा

बता दें कि ये आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है जब आईपीएल का फाइनल मैच रिजर्व डे पर खेला जाएगा।

 

IPL 2023: जिन्होंने फाइनल मैच का टिकट खरीदा था वो ना हो मायूस, अब ऐसे देख सकते है कल का मुकाबला

आईसीसी ने ऑफिशियली ये कॉन्फर्म किया है कि जिन्होंने आज का फाइनल टिकट खरीदा था अब वह कल भी उस टिकट के जरिए मैच देख सकते है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।