सीतापुर सरवा सर्वा पावर हाउस ब्लाक गोंदलामऊ का मामला है
सीतापुर सरवा सर्वा पावर हाउस ब्लाक गोंदलामऊ का मामला है
ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता
कॉंग्रेस पार्टी पदाधिकारियो द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया ।
ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर)
आज बुद्धवार कॉंग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव विधि विभाग द्वारा एक महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन द्वारा उपजिलाधिकारी उतरौला सौंपा गया ।
पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कॉंग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉंग्रेस नेता सांसद राहुल गाँधी को वर्ष 2012 के एक मामले में ईडी द्वारा पूछताछ के बहाने बार बार परेशान किया जा रहा है जो कि गलत है जिसके लिये पूरे देश में कॉंग्रेस पार्टी द्वारा सत्याग्रह किया जा रहा है । पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अपने नेता राहुल गाँधी को ईडी द्वारा परेशान न करने की मांग की गयी है । ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ करके लायी गयी अग्निपथ योजना जिसका पूरे देश में विरोध हो रहा कई जगहों पर आगजनी और तोड़ फोड़ भी हुई है जिसकी कॉंग्रेस पार्टी निंदा करती है । और जिस योजना का विरोध पूरे देश में हो रहा है और आगजनी और तोड़ फोड़ की घटनाओं के बाद ऐसी योजना को केंद्र सरकार द्वारा वापस ले लिया जाना चाहिये । अंत में महामहिम राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि कॉंग्रेस नेता राहुल गाँधी को ईडी द्वारा परेशान न किया जाये
और अग्निपथ योजना को तत्काल बन्द किया जाना चाहिये। इस मौके पर मार्कंडेय मिश्र सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सअद अशरफ खान महासचिव विधि विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी डा. हामिद खलीलुल्लाह जिला महासचिव कॉंग्रेस पार्टी धर्मेंद्र मिश्र जिला महासचिव कोंग्रेस पार्टी आदि लोग उपस्थित रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
सीतापुर सरवा सर्वा पावर हाउस ब्लाक गोंदलामऊ का मामला है
महिला के प्रेमी और फुफेरे भाई ने की हत्या
शराब पिलाने के बहाने ले गए थे डैम
Leave a Comment: