महिला के प्रेमी और फुफेरे भाई ने की हत्या


सीतापुर
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रिश्तों को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक 28 दिन से गायब पति की हत्या किसी और ने नही बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और फुफेरे भाई के साथ मिलकर अंजाम दी थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी।पुलिस इन तीनों की निशानदेही पर शव की गोमती नदी में गोताखोरों से तलाश शुरू करा दी है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नही मिल सका हैं। घटना सीतापुर के संदना इलाके की है। यहां के ग्राम अशुवापुर निवासी भरोसे का 35 वर्षीय पुत्र सुरेश बीती 21 जुलाई की शाम बाइक से अपने पैतृक गांव हरैया गया हुआ था, लेकिन वह वापस नही लौटा। पत्नी ने मामले में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी।

महिला के प्रेमी और फुफेरे भाई ने की हत्या
पुलिस के मुताबिक गायब युवक की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ रहने के लिए प्रेमी और अपने फुफेरे भाई के साथ मिलकर पति की हत्या की पटकथा रच डाली। पुलिस का कहना है कि जब मृतक सुरेश अपने गांव गया हुआ था उसी दौरान रास्ते में ही महिला के प्रेमी सुरेश और उसके फुफेरे भाई रामनरेश ने ककहरा पुल के पास बाइक को रोककर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के चलते शव को गोमती नदी में ही फेंक दिया और वापस आकर पत्नी ने अगले दिन पुलिस को गुमराह करने के चलते पति की गुमशुदगी दर्ज करायी।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया हैं। पुलिस का कहना हैं कि आरोपियों की निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से नदी में शव की तलाश की जा रही हैं लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नही मिल सका हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।