माले जिला स्थायी समिति की बैठक में लिये गये आंदोलनात्मक निर्णय


माले जिला स्थायी समिति की बैठक में लिये गये आंदोलनात्मक निर्णय

बथुआ बुजुर्ग में महादलित पर  हमला एवं वर्मा विस्थापितों से जमीन छीनने के खिलाफ 22-27 जून तक जिलाव्यापी प्रतिरोध दिवस

सदस्यता तेज करेगी खेग्रामस

समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता )  जिले के सरायरंजन के बथुआ बुजुर्ग में महादलितों का घर उजाड़ने, हमला करने एवं खानपुर प्रखण्ड के वर्मा विस्थापितों से सीओ द्वारा जमीन छीनकर बेचने के खिलाफ कारबाई की मांग को लेकर 22-27 जून तक जिला व्यापी विरोध दिवस के तहत प्रखंडों में प्रशासन का पूतला फूंकने, जुलूस निकालने का निर्णय मंगलवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में माले जिला स्थाई समिति की बैठक में लिया गया.
  बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव उमेश कुमार ने की. सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अमित कुमार, जीबछ पासवान, बंदना सिंह, ललन कुमार, मिथलेश कुमार, अनील चौधरी आदि ने बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किया.
     बैठक से 25 जून को जिला कार्यालय में ऐपवा जिला कमिटी का विस्तारित बैठक करने, खेग्रामस का सदस्यता अभियान तेज करने, पार्टी पत्रिका लोक युद्ध का ग्राहक बनाने समेत अन्य सांगठनिक एवं आंदोलनात्मक निर्णय लिया गया.
   मौके पर जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने कहा कि सरायरंजन के बथुआ बुजुर्ग में रैयती बसे महादलितों के घर को सामंती तत्वों द्वारा उजाड़ा गया. विरोध करने पर महादलित परिवार को मार- पिट कर घायल कर दिया गया. जानकारी के बाबजूद मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं सीओ पंकज कुमार झा उलटे सामंती तत्वों से मिले हुए हैं.
  वहीं दूसरी ओर खानपुर में वर्मा विस्थापितों को सरकार द्वारा दिया गया जमीन सीओ द्वारा छीनकर बेचा जा रहा है. जानकारी के बाबजूद वरीय अधिकारी कारबाई करने में कोताही बरत रहे हैं. इसके खिलाफ भाकपा माले 22 से 27 जून तक जिला व्यापी कार्यक्रम के तहत प्रखंडों में आरोपी अधिकारियों के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर पूतला दहन करेगी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।