शराब पिलाने के बहाने ले गए थे डैम


छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध संबंध के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए डोंगरगढ़ में ढारा गांव से लगे डंगबोरा डेम के पास ले जाकर फेंक दिया था। 11 साल की बच्ची ने शिनाख्त की तो सारा मामला खुला। पुलिस ने युवक की पत्नी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

13 जून को शव मिला तो अखबार में फोटो देख देवकट्‌टा गांव की रहने वाली एक 11 साल की बच्ची ने शिनाख्त की। उसने बताया कि शव उसके गांव के अमर लाल खेलकर (29) का है। पुलिस ने जांच शुरू की। कॉल डिटेल व टावर की लोकेशन चेक करने पर पता चला कि वारदात में एक से ज्यादा आरोपी शामिल हो सकते हैं।

पत्नी ने ही रचा हत्या का षड्यंत्र
अमर के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 7 जून को रमेश चतुर्वेदी की गाड़ी चलाने के नाम पर वह घर से निकला था। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा था। रमेश से परिजनों ने पूछा तो वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा था। इस पर संदेह के आधार पर पुलिस ने रमेश चतुर्वेदी को बफरा जालबांधा से हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने अमर की पत्नी लीजा के साजिश रचने की जानकारी दी।

शराब पिलाने के बहाने ले गए थे डैम
रमेश ने पुलिस को बताया कि अमर की पत्नी लीजा के साथ उसके अवैध संबध हैं। अमर लाल खेलकर को 7 जून को ही शराब पिलाने के बहाने वह डंगबोरा डेम के पास नहर नाली के समीप ले गया। इन लोगों ने जानबूझकर अमर को ज्यादा शराब पिलाई। इसके बाद वह होश में नहीं रहा। मौका देख लीजा ने एक अन्य आरोपी संतु बर्मन के साथ मिलकर अमर का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही वारदात में उपयोग की गई बाइक, तीन मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।