गोपालगंज में अग्निपथ के आंदोलनकारियों ने सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया है
गोपालगंज में अग्निपथ के आंदोलनकारियों ने सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया है
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सेना में जिस तरह पहले नौकरी मिलती थी, वो बरकरार रहे
आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस के सामने प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर में बुधवार को सैकड़ों लोग लाठी-डंडा लेकर सड़क पर उतर गए और हंगामा और प्रदर्शन करने लगे। सबसे पहले प्रदर्शनकारी ARO (आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस) पर पहुंचे। वहां पर विरोध जताया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने माड़ीपुर में आगजनी कर रोड जाम कर दिया। साथ ही सड़क के आसपास लगे बोर्ड और होर्डिंग में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया।
प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए सदर और काजी मोहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि वे नहीं मानें। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सेना का कोई अधिकारी उन लोगों की समस्या नहीं सुनेंगे वे सड़क से नहीं हटेंगे।

मुजफ्फरपुर में बुधवार को उग्र प्रदर्शन हुआ।
बक्सर में आश्वासन पर रेलवे ट्रैक जाम हटा
बक्सर में प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली कोलकाता रेलवे ट्रैक पर बक्सर स्टेशन के मालगोदाम के पास जाम कर दिया। मौके पर रेल सुरक्षा बल, रेल थाना, नगर थाना समेत बक्सर समेत रेल प्रबंधक पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को समझाने के बाद ट्रैक से जाम हटा और परिचालन शुरू हो गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है, 'नेता हो या विधायक, सभी को 5 साल का समय मिलता है, हमारा 4 साल में क्या होगा। हमारे पास पेंशन की भी सुविधा नहीं है। 4 साल बाद हम रोड पर आ जाएंगे।' उनका कहना है कि सेना में नियुक्ति की यह योजना रद्द की जाए।

रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शनकारी।
बेगूसराय में NH-31 जाम
वहीं, बेगूसराय में हर हर महादेव चौक पर NH-31 को पूरी तरीके से जाम कर दिया है।प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया रद्द हो और पुरानी भर्ती प्रक्रिया वापस हो। उम्र में 2 वर्ष की छूट दी जाए। CEE एग्जाम प्रक्रिया जल्द से जल्द करवाई जाए और एयर फोर्स एयरमैन का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने बेगूसराय हर हर महादेव चौक पर एनएच 31 को पूरी तरीके से जाम कर दिया है।
चार साल की नौकरी का विरोध
एक प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी अंकित सिंह ने बताया, '2021 में सेना में नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। मुजफ्फरपुर समेत आठ जिलों के हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। उनमें से जिन्होंने फिजिकल टेस्ट पास किए उनका मेडिकल हुआ था। मेडिकल होने के बाद अब एक साल से लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। अब तक परीक्षा नहीं ली गई।'
प्रदर्शनकारियों ने कहा, 'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को इसका ऐलान किया था कि अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीरों की नियुक्ति होगी, जिन्हें 4 साल के लिए सेना में नौकरी दी जाएगी। 4 साल बाद 75 फीसदी जवानों को 11 लाख रुपए देकर घर वापस कर दिया जाएगा। सिर्फ 25 फीसदी की सेवा में कुछ विस्तार होगा। इसी नए नियम को लेकर हंगामा व प्रदर्शन कर रहे हैं।'
लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भी इस योजना की आलोचना की है। पार्टी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, 'अग्निपथ 3 घंटे की फिल्म है और नौकरी 4 साल की। जय बोलो कन्हैया लाल की।' वहीं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर अग्निपथ योजना पर सवाल उठाए।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सेना में जिस तरह पहले नौकरी मिलती थी, वो बरकरार रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
गोपालगंज में अग्निपथ के आंदोलनकारियों ने सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया है
सासाराम में टोल प्लाजा में लगाई आग। समस्तीपुर में 2 ट्रेन जलाईं, कई बोगियां खाक
केंद्र की सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार तीसरे दिन भी जला
Leave a Comment: