सासाराम में टोल प्लाजा में लगाई आग। समस्तीपुर में 2 ट्रेन जलाईं, कई बोगियां खाक
सासाराम में टोल प्लाजा में लगाई आग। समस्तीपुर में 2 ट्रेन जलाईं, कई बोगियां खाक
गोपालगंज में अग्निपथ के आंदोलनकारियों ने सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया है
गोपालगंज में पैसेंजर ट्रेन में लगाई आग
गोपालगंज में अग्निपथ के आंदोलनकारियों ने सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया है। यहां ट्रेन की कई बोगियों में आग लगा दी गई। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार यात्रियों ने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई है।

यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
जहानाबाद में ट्रेन रोकी, ट्रैक पर बैठे
जहानाबाद में छात्रों ने पटना-गया रेल लाइन को निशाना बनाते हुए पटना-गया मेमू पैसेंजर ट्रेन को जहानाबाद स्टेशन के पास रोक दिया। छात्रों ने शहर के स्टेशन इलाके के काको मोड़ के पास सड़क पर आगजनी कर जाम लगा दिया।
बेगूसराय में उग्र अभ्यर्थियों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश छात्रों को समझाने में लगे रहे, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं है। 5 घंटे से जाम लगा हुआ है।

जहानाबाद में छात्रों ने पटना-गया रेलखंड को निशाना बनाते हुए पटना-गया मेमू सवारी गाड़ी को जहानाबाद स्टेशन के पास रोक कर विरोध प्रदर्शन किया।
बक्सर में भी मचा बवाल
बक्सर में भारी संख्या में प्रदर्शनकारी किला मैदान की सड़कों पर निकले पड़े। बक्सर स्टेशन के अलावा चौसा, डुमरांव, रघुनाथपुर स्टेशनों के पास भी रेलवे ट्रैक जाम कर दिया गया है।
ट्रैक से लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। जवाब में छात्रों ने पत्थरबाजी की। पुलिस ने स्टेशन से कई छात्रों को गिरफ्तार भी किया है।

बक्सर में भी सेना बहाली में TOD हटाने को लेकर दूसरे दिन प्रदर्शन हुआ।
आरा स्टेशन पर भी छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया
आरा स्टेशन पर भी छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने कई दुकानों को लूट भी लिया।

आरा में प्रदर्शनकारियों ने तीन से ज्यादा दुकानों में लूटपाट की।
नवादा में ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश
नवादा में रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ हुई है। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक पर लगे नट बोल्ट को भी खोल दिए गए। जिसके कारण हावड़ा-गया एक्सप्रेस 6 घंटे से खड़ी है। ट्रेन में सभी यात्री अभी भी सवार है। बड़ा हादसा हो सकता है।

नवादा में सैकड़ों युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रजातंत्र चौक पर जमकर हंगामा किया।
सीवान में प्रदर्शन में शामिल हुए सैकड़ों लोग
सीवान में भी अग्निपथ योजना को लेकर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। यहां भी युवाओं ने जेपी चौक, स्टेशन मोड़ और रेलवे ट्रैक को जाम कर जमकर विरोध किया। वहीं इस दौरान कई अभ्यर्थी हाथ में बांस का बल्ला लेकर और जगह-जगह आगजनी करते भी दिखे।

सीवान में युवाओं ने जेपी चौक, स्टेशन मोड़ और रेलवे ट्रैक को जाम कर जमकर विरोध किया।
छपरा में युवाओं ने सड़क जाम करते हुए आगजनी की
छपरा में उग्र युवाओं ने रेलवे को निशाना बनाया है। 3 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मीडिया को भी कवरेज करने से रोका।

छपरा के मशरख में भी युवाओं ने सरकार के स्कीम के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया।
खगड़िया में उपद्रवियों ने रेल चक्का जाम कर दिया
खगड़िया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर टाटा लिंक को बाधित कर उपद्रवियों ने रेल चक्का जाम कर दिया। मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर छात्र संगठन ने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे।

खगड़िया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर टाटा लिंक को बाधित कर उपद्रवियों ने रेल चक्का जाम कर दिया।
बिहार में ट्रेनें ठप:7 मेन लाइन पर प्रदर्शन, 28 ट्रेनें जहां-तहां रुकी; देखें पूरी लिस्ट
भागलपुर में रेलवे ट्रैक पर हजारों छात्रों जमे
भागलपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर हजारों छात्र जमे हुए हैं। और केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

भागलपुर में छात्रों को समझाती पुलिस।
रोहतास के बिक्रमगंज में भी प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ तेंदुनी चौक को जाम किया। एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सासाराम-आरा स्टेट हाइवे पर वाहनों की लगी कतार। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने युवाओं को समझा-बुझा कर जाम हटाया।
4 साल तीनों सेनाओं में भर्ती की योजना
केंद्र सरकार ने 14 जून को सेना की तीनों शाखाओं- थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की है। इस स्कीम के तहत नौजवानों को 4 साल के लिए डिफेंस फोर्स में सेवा देनी होगी। माना जा रहा है कि सरकार ने यह कदम तनख्वाह और पेंशन का बजट कम करने के लिए उठाया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
सासाराम में टोल प्लाजा में लगाई आग। समस्तीपुर में 2 ट्रेन जलाईं, कई बोगियां खाक
केंद्र की सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार तीसरे दिन भी जला
संत कबीर नगर, 17 जून 2022 , सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लेने के दृष्टिगत शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते हुए स्थानीय पुलिस चौकियों, तैनात सुरक्षाबलों एवं आम जनता से बातचीत किया।
Leave a Comment: