केंद्र की सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार तीसरे दिन भी जला


केंद्र की सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार तीसरे दिन भी जला। लखीसराय में विक्रमशिला एक्सप्रेस में आगजनी के दौरान एक यात्री की मौत हुई है। आगजनी के दौरान वो ट्रेन में मौजूद था। आग की चपेट में आने से वो झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

राजधानी पटना समेत 25 जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। दानापुर और लखीसराय स्टेशन समेत आधा दर्जन से अधिक स्टेशनों पर आगजनी की गई। 9 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस पर पथराव किया गया। कुछ जगहों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की।

बेतिया में प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी CM रेणु देवी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर हमला किया। यहां पर भाजपा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर पथराव किया गया। सासाराम और मधेपुरा में भाजपा दफ्तर को प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया। एक दिन पहले नवादा में भाजपा कार्यालय को जला दिया गया था। दो विधायकों पर हमले हुए थे।सुबह से अब तक 8 ट्रेनों को निशाना बनाया गया है। समस्तीपुर में 2, लखीसराय में 2, दानापुर, फतुहा, आरा और सुपौल में एक-एक यात्री ट्रेन में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। वहीं, बक्सर और नालंदा समेत कई जिलों में रेलवे ट्रैक पर आगजनी की गई है। आरा के बिहिया रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों ने स्टेशन पर लूटपाट की है। टिकट काउंटर से लगभग 3 लाख रुपए लूट लिए हैं। बेतिया में यात्रियों को ट्रेन से उताकर मारपीट की गई।प्रदर्शनकारियों ने इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पर इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी। एसी बोगी समेत करीब 4 कोच धू धू कर जले।

सासाराम में टोल प्लाजा में घुसकर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की। टोल प्लाजा में आगजनी भी की गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी है। कई राउंड फायरिंग की खबर है। आरा में सड़क पर आगजनी के बाद जाम लगाया गया है।

​​​​वैशाली के हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उग्र छात्रों ने तोड़फोड़ की है। समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति में आग लगा दी। हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीननगर स्टेशन पर भी आगजनी की गई है। प्रदर्शनकारी सुबह 6 बजे से ही ट्रैक पर डटे हुए हैं। रेलवे ने जहां-तहां ट्रेनों को रोक दिया है। कई ट्रेनें रद्द भी कर दी गई हैंखगड़िया में भी फिर से प्रदर्शन शुरू हो गया है। मानसी जंक्शन पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटने लगी है। इधर, छपरा में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर चैनवा टोल बोर्ड पर प्रदर्शकारियों ने जमकर हंगामा किया। टोल बूथ पर तोड़फोड़ के बाद रोड जाम कर दिया गया है। तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की तरफ से बनाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ छात्रों के आक्रोश से जु़ड़ी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।