केंद्र की सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार तीसरे दिन भी जला
केंद्र की सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार तीसरे दिन भी जला
सासाराम में टोल प्लाजा में लगाई आग। समस्तीपुर में 2 ट्रेन जलाईं, कई बोगियां खाक
इन जिलों में उग्र प्रदर्शन
बक्सर, भोजपुर, मुंगेर, समस्तीपुर, लखीसराय, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, पटना- बिहटा, बेगूसराय, वैशाली, औरंगाबाद, सुपौल, खगड़िया, जमुई, रोहतास, नवादा, सीतामढ़ी, बेतिया, शेखपुरा, सीवान, बगहा और मधेपुरा में उग्र प्रदर्शन हो रहा है।
सासाराम में टोल प्लाजा में लगाई आग।
समस्तीपुर में 2 ट्रेन जलाईं, कई बोगियां खाक
समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने 2 ट्रेनों में आग लगा दी। इसमें जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस की दो बोगियां खाक हो गईं। जलाई गई बोगियों में एक AC कोच भी है। इधर, दिल्ली से लौट रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भी आगजनी हुई है।

समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने जम्मूतवी-गुवाहाट ट्रेन में आग लगा दी, दो बोगियां खाक हो गईं।
बगहा में BJP ऑफिस में हमला
उपद्रवियों ने बगहा में BJP कार्यालय को निशाना बनाया है। बगहा 2 प्रखण्ड के कैलाशनगर नारायणपुर में BJP कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनतकारियों ने पहले रेल ट्रैक और NH 727 पर आगजनी के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे। वहां तोड़फोड़ की।
आरा में प्रदर्शनकारियों ने पैसेंजर ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ भी की गई। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। नवादा में हिसुआ के विश्व शांति चौक आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर आगजनी कर जमकर बवाल किया। उग्र छात्रों ने तिलैया जंक्शन में भी आगदजली की है।

आरा में पैसेंजर ट्रेन की आग बुझाते पुलिसकर्मी।
नालंदा में रेलवे ट्रैक पर आग लगाई, हाईवे जाम
नालंदा में भी प्रदर्शकारियों ने रेलवे ट्रैक पर आग लगा दी। राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के पावापुरी फाटक पर सेना भर्ती के अभ्यर्थियों ने ट्रैक को जाम किया। NH- 20 पर जाम लगा दिया। इसके चलते दोनों और गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है।

नालंदा में रेलवे क्रॉसिंग पर आगजनी करते प्रदर्शनकारी, यहां NH- 20 पर जाम लगाया गया।
आरा में तोड़फोड़, सड़क जाम की गई
आरा के बिहिंया में आज फिर से हंगामा शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने वहां भी तोड़फोड़ की है। वहीं मुंगेर में कृष्ण सेतु पुल पर भी दर्जनों युवा जमा हो गए हैं। सड़क को जाम कर नारेबाजी कर रहे हैं। मुंगेर से खगड़िया बेगूसराय, भागलपुर और पटना जाने वाली सड़क पर आवागमन बाधित है।

मुंगेर में कृष्ण सेतु पुल पर भी कई युवा जमा हो गए हैं। वे सड़क जाम कर नारेबाजी कर रहे हैं।
बेगूसराय में रेलवे ट्रैक पर आगजनी
बेगूसराय के लखमीनिया स्टेशन पर अभ्यर्थी रेलवे ट्रैक पर टायर जलाकर की आगजनी कर रहे हैं। और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी जारी है।

लखमीनिया स्टेशन पर प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर आगजनी कर नारेबाजी कर रहे हैं।

पटना के बिहटा जंक्शन पर प्रदर्शनकारियों ने झंडा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
औरंगाबाद में NH-2 के जसोईया मोड़ पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी। जिसके चलते 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

औरंगाबाद में सड़क आगजनी के बाद सड़क पर जाम लगा दिय।
सुपौल में भी प्रदर्शनकारियों ने पैसेंजर ट्रेन को फूंक दिया। ये ट्रेन सहरसा से सरायगढ़ जा रही थी।

सुपौल में भी ट्रेन की बोगी में आग लगा दी।
नवादा जिले के नारदीगंज बाजार में प्रदर्शनकारियों ने राजगीर-बोधगया NH-82 पर नारदीगंज में छात्रों ने किया सड़क जाम। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

नवादा में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी।
नवादा में उग्र प्रदर्शन के दौरान सीओ की गाड़ी पर पथराव किया गया। साथ ही थाने की जिप्सी को आग के हवाले कर दिया। 2-3 बसों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस उपद्रवियों को हटाने की कोशिश कर रही है। दहशत में इलाके की सभी दुकानें बंद हो गई है।
आक्रोशित युवाओं का कहना है कि महज 4 साल के लिए भर्ती किया जाना रोजगार के अधिकार का हनन करना है। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान विधायक, सांसद पर भी तंज कसते हुए कहा कि क्या किसी विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री का बेटे सेना में भर्ती है। सेना में केवल गरीब किसान का बेटा है। सरकार इन लोगों के साथ नाइंसाफी कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। केन्द्र की मोदी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
कल बिहार में कुल 5 ट्रेनें जलाई गईं
गुरुवार को 17 जिलों में युवा सड़क और ट्रैक पर उतर गए। प्रदर्शनकारियों ने छपरा, कैमूर और गोपालगंज में 5 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया। 12 ट्रेनों में तोड़फोड़ की गई। अकेले छपरा में ही 3 ट्रेनों में आग लगा दी। यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई। छपरा में सबसे ज्यादा प्रदर्शन का असर रहा।
आरा में पुलिस को उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। मोतिहारी में भी ट्रेन पर पथराव किया गया। प्रदर्शन के कारण रेल सेवा सुबह 6.25 के बाद ठप हो गई थी। करीब नौ घंटे तक ट्रेनें ठप रहीं। साढ़े तीन बजे के बाद सभी रूट क्लियर कराकर ट्रेनें शुरू की गईं।प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के 2 विधायकों पर हमले भी किए गए हैं। छपरा सदर के बीजेपी विधायक डॉ. सीएन गुप्ता के घर पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की है। वहीं वारिसलीगंज की विधायक अरुणा देवी पर भी हमला हुआ। नवादा में प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी ऑफिस में आग लगा दी। हाजीपुर में पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस जवानों ने भाग कर जान बचाई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
केंद्र की सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार तीसरे दिन भी जला
संत कबीर नगर, 17 जून 2022 , सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लेने के दृष्टिगत शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते हुए स्थानीय पुलिस चौकियों, तैनात सुरक्षाबलों एवं आम जनता से बातचीत किया।
संत कबीर नगर, 17 जून 2022, कस्बों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च/भ्रमण करते हुए शांति
Leave a Comment: