जलजमाव की समस्या समेत अन्य मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय में राजद ने दिया धरना।


जलजमाव की समस्या समेत अन्य मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय में राजद ने दिया धरना।

ताजपुर  / समस्तीपुर  ( यूपी अब तक संवाददाता  ) ताजपुर बाजार में जलजमाव की समस्या, बाजार के सभी मुख्य सड़कों के साथ नाला निर्माण कराने,राशन कार्ड में काटे गये योग्य लाभुकों का राशन कार्ड बहाल करने, नगरपरिषद कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी की पदस्थापना करने समेत अन्य मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से एक दिवसीय डेरा डालो घेरा डालो कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष नवीन कुमार तथा संचालन नगर अध्यक्ष अजहर मिकरानी ने किया। मौके पर पहुंचे मोरवा विधायक रणविजय साहू ने कहा की जलजमाव तथा नगरपरिषद में स्थायी कार्यपालक पदाधिकारी की पदस्थापना की मांग को लेकर जिलाधिकारी से कई बार मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने के बाबजूद इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। विधानसभा में भी इस मुद्दे को कई बार उठाने के बाबजूद प्रशासनिक उदासीनता के कारण नाला निर्माण नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि सरकार जन मुद्दों के प्रति गंभीर नहीं है जिसकी परिणति ताजपुर वासियों को मानसुन के दिनों में भुगतान पड़ता है।यदि प्रशासन अबिलब बाजार के सभी मुख्य सड़कों के साथ नाला निर्माण कराने में देरी करती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर तबरेज आलम, कर्पूरी ठाकुर, राहुल राय,चमन यादव,अफरोज आलम, रजनीश यादव, सुंदरेश्वर राय,पवन सिंह,दीपक राय,कादिर इमाम,दीपक यादव आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में एक शिष्टमंडल नगरपरिषद कार्यालय को मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।