का० रामदेव वर्मा की याद में नरहन में आहूत संकल्प सभा में माले महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य भाग लेंगे-धीरेंद्र झा


का० रामदेव वर्मा की याद में नरहन में आहूत संकल्प सभा में माले महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य भाग लेंगे-धीरेंद्र झा

माले स्थाई समिति की बैठक में लिए गये कई निर्णय

समस्तीपुर  ( यूपी अब तक संवाददाता ) 27 मई 2022

दिग्गज कम्युनिस्ट दिवंगत का० रामदेव वर्मा की याद में 6 जून को नरहन उच्च विद्यालय के मैदान में आहुत  संकल्प सभा में भाकपा माले के महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य, किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव का० राजाराम सिंह, माले विधायक दल के नेता का० महबूब आलम आदि भाग लेंगे.
  इस आशय का निर्णय शुक्रवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में स्थाई समिति की विस्तारित बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया. अमित कुमार, फूल बाबू सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मिथिलेश कुमार, ललन कुमार, बंदना सिंह, अजय कुमार, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे.
  मौके पर पोलिट ब्यूरो सदस्य का० धीरेन्द्र झा ने कहा कि का० रामदेव वर्मा दिग्गज कम्युनिस्ट थे. वे जनता के विधायक थे. वे जनता के लिए समर्पित योद्धा थे. उनके कार्यों को देखकर जनता ने 6 बार उन्हें विधानसभा में भेजा. वे सदन के अंदर एवं बाहर जन मुद्दों को लेकर हमेशा संघर्षरत रहे. उन्होंने क्षेत्र में दर्जनों पुस्तकालय, शिक्षण संस्थान की स्थापना में सहयोग दिया. हजारों भूमिहीनों को भूमि- पर्चा-आवास दिलाने में महती भूमिका निभाया. किसानों के प्रश्नों पर वे हमेशा मुखर रहे.
  भाजपा- आरएसएस के फासीवादी हमले के इस दौर में वर्माजी के विरासत को बुलंद करना वक्त की मांग है और भाकपा माले इसे मुकाम तक पहुंचाएगी.
उन्होंने कहा कि 6 जून को नरहन उच्च विधालय के मैदान में आहूत संकल्प सभा में माले के राष्ट्रीय महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य, किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव का० राजाराम सिंह, माले विधायक दल के नेता का० महबूब आलम समेत दर्जन भर से अधिक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय नेता भाग लेंगे.
   माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने बैठक से लिए गये निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि संकल्प सभा में संपूर्ण जिले से बड़ी भागीदारी होगी. इसे लेकर फलैक्स, पर्चा, पोस्टर छापने, जन संपर्क अभियान चलाने, श्रद्धांजलि सभा करने का निर्णय लिया गया.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।