कल जनपद में धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना


कल जनपद में धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना

मौसम पूर्वानुमान ( वैधता: दिनांक 28 मई, 2022 से 01 जून, 2022 तक)
 
अब तक टीवी के लिए फतेहपुर से अमित कुमार श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट


वसीम खान विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि मौसम विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की ओर से फतेहपुर जिले में अगले 5 दिनों के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है और इसके कारण 28 मई, 2022 को धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना है।अधिकतम तापमान 40.0 से 42.0 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 से 28.0 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा। हवा की दिशा ज्यादातर उत्तर-पश्चिम की ओर होगी और गति सामान्य से तेज़  बने रहने की संभावना है।इसलिए किसान भाइयों को सलाह है कि खरपतवार नाशी, कीटनाशक और रोगनाशी का छिड़काव हवा के शांत रहने पर शाम के समय ही करे। हवा की दिशा में ही दवाइयों का छिड़काव करे। दवाई का छिड़काव करने के बाद अपने कपड़े, हाथ और चेहरे को साबुन से अच्छी तरह धोएं।

फसल संबंधित सलाह

•खाली खेतों की गहरी जुताई करे और खेत को खुला छोड़ दे ताकि अंडे, कीट और खरपतवार के बीज नष्ट हो जाएं।

•धान के खेतों की तैयारी के लिए गहरी जुताई कर मेड़बंदी करें। धान की नर्सरी डालने के 15 दिन पूर्व खेत की हल्की सिंचाई करें ताकि खेत में निकलने वाले खरपतवार खेत तैयार करते समय नष्ट हो जायें।

•जायद की खड़ी फसलों मे 7 से 8 दिनों के अंतराल पर केवल शाम और सुबह के समय हल्की सिंचाई करे। 

•फसलों में तुड़ाई का कार्य सुबह और शाम के समय ही करे और तुड़ाई के बाद उपज को छायादार स्थानों में ही रखें।


फसल सुरक्षा:

इस समय उर्द/मूंग मे पीला मोज़ेक रोग का प्रकोप होने की आशंका होती है, सफेद मक्खी इस रोग का वाहक है। सफेद मक्खी के नियंत्रण के लिए इमिडाकलोपरिड 1 मिलीलीटर प्रति 3 लीटर पानी मे घोलकर छिड़काव करना चाहिए। उर्द/मूंग की फसल में फली बेधक कीट का प्रकोप दिखाई देने की संभावना है अतः इसके रोकथाम हेतु इमामेक्टिन बेंजो बें एट 5% एस जी 220 ग्राम /हेक्टेयर या डाइमेथोएट 30% ई.सी. 1.0 लीटर/हेक्टेयर की दर से 600 -700 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव आसमान साफ होने पर करें।

कददुवर्गीय सब्जियों में फल मक्खी कीट की संख्या जानने एवं उसके नियंत्रण हेतु कार्बरिल 0.2 प्रतिशत + प्रोटीन हाईड्रोलाइसेट या सीरा 0.1 प्रतिशत अथवा मिथाइल यूजीनाल 0.1 प्रतिशत + मैलाथियान 0.1 प्रतिशत का घोल को डिब्बे मे डालकर ट्रैप लगाए।

आम मे गोंद निकलना रोग से ग्रसित छाल या हिस्से को हटा कर सफाई के बाद बोर्डों लेप या कापर ऑक्सीक्लोराइड लेप लगाना चाहिए। कापर ऑक्सीक्लोराइड को 500 ग्राम प्रति वृक्ष की दर से पेड़ की उम्र के हिसाब से, जड़ के चारों तरफ डालना उपयोगी होता है। आम में गिरने वाले फलों को नियंत्रित करने के लिए NAA @ 20-25g/लीटर पानी या प्लानोफिक्स @ 5ml प्रति पंप स्प्रे करें। आम के फलो में कोयलिया विकार या आंतरिक सड़न रोग की रोकथाम हेतु बोरेक्स 0.8 प्रतिशत 0.8 ग्राम/लीटर पानी में घोल बनाकर 10 दिन के अन्तराल पर 2 छिड़काव करें।

पशु पालन:
 
पशुओ को दिन के समय छायादार स्थानों मे बाँधे। पेड़ के नीचे पशुओं को न बांधे क्योकि इस सप्ताह हवाओं की गति सामान्य से तेज चलने के कारण पेड़ / पेड़ो की टहनियों के गिरने की सम्भावना अधिक रहती हैं। पशुशाला मे बोरे का पर्दा डाले और उस पर पानी छिड़काव कर ठंडा रखे। पशुओं को पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में ताजा और शुद्ध पानी उपलब्ध कराएं। तेज़ धूप से काम करके आए पशुओं को तुरंत पानी न पिलाए, आधा घंटे सुस्ताने के बाद पानी पिलाए।पेट मे कीड़ों से बचाव हेतु पशुओं को कृमिनाशक दवा का पान कराए। खुरपका-मुँहपका रोग की रोकथाम हेतु एफ.एम.डी. वैक्सीन से तथा लंगड़िया बुखार की रोकथाम हेतु बी.क्यू. वैक्सीन से पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराए। पशुओं मे गलाघोटूँ एवं फड़ सूजन के रोकथाम हेतु टीकाकरण कराए। शाम के समय पशुओं के पास नीम की पत्तियों का धुआँ करे ताकि मच्छर व मक्खी भाग जाए।

गृह विज्ञान
 
मौसम के परिवर्तन को देखते हुए कृषक महिलाएं अपने परिवार का पूर्ण स्वास्थ का ध्यान रखने हेतु अपने खान पान मे तरल पेय पदार्थ के रूप मे पुदीना, चुकंदर, पालक व खीरा इत्यादि का एक ग्लास जूस नियमित सेवन मे लाए जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और इलेक्ट्रोलाइट बैलेन्स मैन्टैन रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।