पंचायत रायपुर में मिनी सचिवालय तो सालो से बना है पर, सुविधाएं प्रधान अतहर अली व सचिव तौसीफ अहमद को लेकर मयस्सर नहीं हुई
पंचायत रायपुर में मिनी सचिवालय तो सालो से बना है पर, सुविधाएं प्रधान अतहर अली व सचिव तौसीफ अहमद को लेकर मयस्सर नहीं हुई
आज के बच्चे आने वाले कल के भविष्य हैं जिनके कंधों पर देश समाज व राष्ट्र प्रेम का बोझ होगा
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी,ब्यूरोचीफ अब तक टीवी,सन्तकबीरनगर
उदया इंटरनेशनल स्कूल ,भुजैनी में दो दिवसीय समर कैंप का हुआ आयोजन।
आज के बच्चे कल के भविष्य हैं शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन का भी पाठ पढ़ें- पंडित उदय राज तिवारी
संतकबीरनगर 26 मई 2022 । आज के बच्चे आने वाले कल के भविष्य हैं जिनके कंधों पर देश समाज व राष्ट्र प्रेम का बोझ होगा ऐसे में हम सब का नैतिक दायित्व बनता है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन व संस्कार युक्त बनाया जाए उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए उदया इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक पंडित उदय राज तिवारी ने विद्यालय परिसर में आयोजित समर कैंप में व्यक्त किया बताते चलें कि उदया इंटरनेशनल स्कूल भुजैनी में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपने अपने अभिभावकों के साथ बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया समर कैंप में बच्चों के बौद्धिक विकास व उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए विद्यालय परिसर में स्विमिंग पुल ,तीर कमान से निशानेबाजी व आत्मरक्षा हेतु जूडो- कराटे साथ ही साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए ऊंट सवारी की भी व्यवस्था की गई थी विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती रिमझिम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे यहां एक्टिविटी बेश पर पढ़ाई होती है जिसमें विद्यालय के बच्चे हर दिन कुछ न कुछ नया सीखते हैं । समर कैंप के बाद बच्चे जुलाई में विद्यालय परिसर में जब प्रवेश करेंगे तो वह एक नई ऊर्जा और जोश के साथ पठन-पाठन में शामिल होंगे समर कैंप को हिंदी शिक्षिका स्मृता त्रिपाठी द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई साथ ही साथ बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए श्रीमती त्रिपाठी ने समर कैंप में आए हुए सभी बच्चों का ऊर्जा व संस्कार आत्मक परिचय दिया गया उसी तरह से अपने आने वाले कल का मुकाबला करने के लिए अपने को तैयार रखें बच्चों ने सूमो फाइटिंग के साथ-साथ हाथों में टैटू बनवाते हुए घुड़सवारी भी किया।धन्यवाद ,
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पंचायत रायपुर में मिनी सचिवालय तो सालो से बना है पर, सुविधाएं प्रधान अतहर अली व सचिव तौसीफ अहमद को लेकर मयस्सर नहीं हुई
जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर ने बताया कि बाल विकास विभाग की सेवाओं
अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मयंक हंसराज प्रदेश महासचिव अनूप बाल्मीकि उर्फ़ अन्नु के अफजलगढ़ पहुंचने पर बाल्मीकि समाज ने किया जोरदार स्वागत
Leave a Comment: