जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर ने बताया कि बाल विकास विभाग की सेवाओं


जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर ने बताया कि बाल विकास विभाग की सेवाओं, स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा पर लाभार्थियों एवं जन समुदाय को जागरूक करने हेतु पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के अन्तर्गत पोषण पाठशाला के पहले वेबकास्ट का आयोजन अपराह् 12 बजे से 2 बजे तक किया गया। वेबकास्ट का प्रमुख विषय ’’शीघ्र स्तनपान एवं केवल स्तनपान’’ रहा। स्तनपान से मॉ और शिशु के बीच के भावनात्मक रिश्ते कैसे मजबूत होते हैं तथा स्तनपान से एक मॉ न केवल अपने नवजात बच्चे बल्कि स्वयं को किस तरह से अनेकों बीमारियों से दूर रख सकती है, यह इस वेबकास्ट में विशेषज्ञ/पैनलिस्टों द्वारा बताया गया। सामुदायिक चिकित्सा विभाग(डा0 आर.एम.एल.आई.एम.एस. लखनऊ के ऐसोसिएट प्रोफेसर डा0 मनीष कुमार सिंह, वीरांगना अवंती बाई महिला अस्पताल(डफरिन) लखनऊ के डा0 मो0 सलमान खान एवं आईएचटी-यू.पी.टी.एस.यू. की निदेशक-नवजात और बाल स्वास्थ्य डा0 रेनू श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि मॉ का दूध शिशु के लिए अमृत के समान है। शिशु एवं बाल मुत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक है कि जन्म के एक घंटे के अंदर शिशु को स्तनपान प्रारम्भ करा देना चाहिए व छः माह की आयु तक उसे केवल स्तनपान ही कराना चाहिए। पोषण पाठशाला कार्यक्रम में एन आई0सी0 सीतापुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीतापुर  राज कपूर के साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी, हरगांव खलीलुल्लाह, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खैराबाद डा0 अनूप कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना शहर की मुख्य सेविका  कुसुमलता,  सुमित्रा सिंह,राजदुलारी एवं परियोजना शहर की ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसके साथ ही समस्त बाल विकास परियोजना कार्यालयों में बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाओं सहित कुल 3200 ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर 44174 लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।