मड़ियाहूं पी जी कॉलेज मड़ियाहूं के रोवर्स/रेंजर्स ने निकाली यातायात जागरूकता अभियान पदयात्रा


मड़ियाहूं पी जी कॉलेज मड़ियाहूं के रोवर्स/रेंजर्स ने निकाली यातायात जागरूकता अभियान पदयात्रा

जौनपुर ---मड़ियाहूं पी जी कॉलेज मड़ियाहूं जौनपुर में 25 मई से 29 मई 2022 तक चल रहे पंचदिवसीय रोवर्स/रेंजर्स निपुण  शिविर के तीसरे दिन ध्वज शिष्टाचार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. पाठक जी रहे अपने संबोधन में कहा कि सेवा करना  स्काउट /गाइड का परम उद्देश्य है   तथा शिविरार्थियों का  उत्साहवर्धन करते हुए ,अपने आस-पास ,समाज एवं राष्ट्र में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा समाज सेवा ही उत्तम सेवा  और कहा कि नर सेवा नारायण सेवा और यातायात नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक  करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया तथा हेल्मेट लगाने के लिए जागरूक किया रोवर्स/रेंजर्स को हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता अभियान रैली को  रवाना किया  जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्यालय मड़ियाहूं थाना परिसर कचहरी भगत तिराहा होते हुए ग़ांधी तिराहा होते हुए कालेज परिसर में पहुचे उसके उपरांत  मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क प्याऊ कैम्प लगाकर आने जाने वाले यात्रियों को पानी पिलाकर सेवा कार्य प्रदान किया इस कार्यक्रम में  आयोजन सचिव डॉ. सुजीत कुमार पटेल ,संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ अजय वर्मा ,डॉ विवेक सिंह ,डॉ राम सिंह ,डॉ मनोज यादव ,प्रशिक्षक मनोज विश्वकर्मा,आफ्शां तरंनुम ,निसार अहमद एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक  तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।