9 महीने पहले पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,हाथ काट कर खून चढ़ाता था माता को,घर के बच्चो के साथ भी ऐसा ही करता था....


इंदौर हीरा सिंह ठाकुर की खास रिपोर्ट 

दिनांक - 26.05.2022

 9 महीने पहले पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,हाथ काट कर खून चढ़ाता था माता को,घर के बच्चो के साथ भी ऐसा ही करता था....


एंकर - प्रकृति के नियमो से होने वाले कार्यों से मिलता जुलता एक मामला इंदौर के राऊ थाने में सामने आया है 9 महीने पहले आरोपी ने पुलिस पार्टी पर हमला करते हुए 2 लोगों को घायल कर दिया था और अब 9 महीने के बाद आरोपी पुलिस गिरफ्त में है पकड़े गए आरोपी को लेकर दिलचस्प बात सामने आई है  आरोपी देवी माता का भक्त है और पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन भी अपना हाथ काट कर खून  देवी माता को चढ़ाने वाला था खेर 9 महीने बाद मानसिक रूप से कमजोर पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी शिवानंद पुलिस गिरफ्त में है और पुलिस ने उसके द्वारा किए गए मामले में कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है...


वीओ - साल 2021 के सितंबर माह में इंदौर के समीप पीथमपुर चौराहे पर राऊ पुलिस चेकिंग कर रही थी चेकिंग कर रहे अधिकारियों को इस बात की सूचना मिली की एक व्यक्ति चाकू हाथ में लेकर आ रहा है पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिवानंद नामक व्यक्ति को रोका और इससे पहले कि वो उसको चेक करते हैं शिवानन्द ने  मौके पर मौजूद दो पुलिस कर्मियों को चाकू मारकर घायल किया और मौके से फरार हो गया शिवानंद पिछले 9 महीने में फरारी के दौरान 6 महीने गोहाटी के एक मंदिर में रहा और 2 महीने पैदल चलकर अयोध्या जा पहुंचा थाना प्रभारी नरेंद्र रघुवंशी  के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है देवी माता को खून चढ़ाने वाली बात को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि अपने परिवार में बच्चो का और अन्य परिजनों का हाथ काट कर खून चढ़ाता  है और चेकिंग वाले दिन भी खुद का हाथ काट कर खून को  देवी माता को चढ़ाना  चाहता था पुलिस के अनुसार आरोपी शिवानंद को सतना से गिरफ्तार किया गया है पेशे से ड्राइवर दिमागी रूप से कमजोर शिवानंद का फैसला न्यायालय में होगा पुलिस ने मामले में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है...
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।