ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व: बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से सूचना कार्यालय पर मनाया गया।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व: बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से सूचना कार्यालय पर मनाया गया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का विधायकों के मोबाइल फोन जब्त करने का निर्देश
उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र की कार्यवाही के दौरान विधायकों के मोबाइल से सेल्फी लेने के साथ ही अन्य प्रकार की बाधा पहुंचाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बेहद गंभीर हो गए। शुक्रवार को उन्होंने विधान भवन में तैनात चीफ मार्शल को विधायकों के मोबाइल फोन को जब्त करने का निर्देश दे दिया। उनके इस निर्देश के बाद विधायकों में खलबली मच गई है।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र 23 मई से चल रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन के अभिभाषण और उस पर चर्चा के बाद गुरुवार को विधानसभा में बजट पेश किया गया। शुक्रवार को बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के कई विधायक मोबाइल लेकर विधानसभा अध्यक्ष के आसन के करीब आकर सेल्फी लेने लगे। गंभीर विषय पर चर्चा के दौरान विधायकों की इन हरकतों पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाराजगी जताई।
विधायक सेल्फी लेने के साथ ही हंगामा की फोटो खींचने में व्यस्त हो गए तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के तेवर तीखे हो गए। तत्काल विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों के विधानभवन के मंडप में सेल्फी लेने पर रोक लगाने के साथ ही चीफ मार्शल को आदेश दिया कि नियम तोडऩे पर किसी का भी मोबाइल फोन जब्त करने में संकोच ना करें।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रारंभ की नई परंपरा: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मैं आज से इस सदन में एक नई स्वस्थ परंपरा को शुरू करना चाहता हूं। जिस दिन विधानसभा चल रही होगी, उस दिन जिस भी माननीय सदस्य का जन्मदिन है, उस दिन सभी सदस्य उस सदस्य को बधाई देंगे। सत्र अवधि में अगर शनिवार या रविवार होगा तो उस कार्यवाही को आगे जोड़ लेंगे। उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच के रामनरेश अग्निहोत्री का जन्मदिन है। हम उन्हें बधाई देते है। अग्निहोत्री जी का जन्म मैनपुरी में हुआ है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व: बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से सूचना कार्यालय पर मनाया गया।
विधानमंडल के बजट सत्र में आज विधानसभा में होगी बजट पर चर्चा, सरकार ने कल पेश किया था बजट
राज्यसभा चुनाव के लिए आज राजद प्रत्याशी के रूप में लालू प्रसाद की पुत्री डा. मीसा भारती और बिस्फी के पूर्व विधायक फैयाज अहमद नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। उधर जदयू के उम्मीदवार पर अब भी सस्पेंस बना हआ है।
Leave a Comment: