राज्यसभा चुनाव के लिए आज राजद प्रत्याशी के रूप में लालू प्रसाद की पुत्री डा. मीसा भारती और बिस्फी के पूर्व विधायक फैयाज अहमद नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। उधर जदयू के उम्मीदवार पर अब भी सस्पेंस बना हआ है।
राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार की घोषणा को लेकर टकटकी लगी थी। राजद ने अपने दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। दोनाें उम्मीदवार शुक्रवार को नामांकन का पर्चा भी दाखिल करेंगे। इनमें एक है राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Prasad) की पुत्री और राज्यसभा सदस्य डा. मीसा भारती (Dr Misa Bharti) जबकि दूसरे हैं बिस्फी के पूर्व विधायक फैयाज अहमद (Ex MLA Faiyaz Ahmad)। दोपहर 12:30 बजे राजद प्रत्याशी के तौर पर दोनों पर्चा दाखिल करेंगे।
पटना पहुंचे फैयाज अहमद ने कहा कि उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी। जब लालू जी की ओर से सूचना गई तब इसका पता चला। पार्टी और लालू जी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है मेरे कंधे पर। अब इसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इसके लिए वे लालू जी और तेजस्वी यादव के शुक्रगुजार हैं। गौरतलब है कि राजद की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के संबंध में कहा गया कि सुप्रीमो लालू प्रसाद पटना आएंगे तब वे ही एनाउंस करेंगे। ऐसा ही हुआ भी। गुरुवार दोपहर से ही फैयाज अहमद और मीसा भारती के नाम की चर्चा होने लगी थी। समय के साथ इसकी पुष्टि भी हो गई।
इधर केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह (Union Minister RCP Singh) के नाम पर शुक्रवार तक सस्पेंस बना हुआ है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गए सीएम नीतीश कुमार ने कह दिया कि समय पर पता चल जाएगा। हालांकि, गुरुवार शाम सीएम और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आरसीपी सिंह की मुलाकात के बाद राजद ने दावा किया है कि आरसीपी सिंह के नाम पर मुहर लग चुकी है। राजद भले जो दावा करे लेकिन जब तक पार्टी की ओर से अधिकृत रूप से घोषणा नहीं की जाती, कुछ भी कहना मुश्किल है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Bihar में बड़ी लूट की वारदात को शुक्रवार की सुबह अंजाम दिया गया है। मामला अररिया जिले की बैंक ऑफ इंडिया का है। BOI की शाखा पर हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया और कैश ले उड़े। इस लूट के बाद इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है।
Leave a Comment: