Bihar में बड़ी लूट की वारदात को शुक्रवार की सुबह अंजाम दिया गया है। मामला अररिया जिले की बैंक ऑफ इंडिया का है। BOI की शाखा पर हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया और कैश ले उड़े। इस लूट के बाद इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है।


नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप बैंक आफ इंडिया (BOI) अररिया शाखा में हथियार के बल पर अपराधियों ने 37 लाख रुपये लूट लिए। वारदात गुरुवार की सुबह नौ बजे की है। चार-पांच की संख्या में पहुंचे अपराधी बैंक खुलने के पूर्व ही शाखा के गेट के पास खड़े हो गए। जैसे ही दो सफाई कर्मी गेट खोलकर अंदर सफाई के लिए अंदर गए। अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर सफाई कर्मी को बंधक बना लिया। इसके बाद जैसे-जैसे ग्राहक व बैंक कर्मी आते गए सभी को पिस्तौल दिखाकर बैठाते गए उसके बाद बारी बारी से सभी से मोबाइल फोन छीन लिया।

इस दौरान धमकी भी दी गई कि यदि किसी ने चालाकी की, तो गोली मार दी जाएगी। अपराधियों ने बैंककर्मी व पांच ग्राहक का मोबाइल लेने के बाद सभी को बाथरूम में बंद कर दिया। इसी दौरान कैशियर सीतेश रंजन से चेस्ट की चाबी लेकर उसके रखे 35 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। अपराधियों ने लूटपाट के दौरान अपने साथ लाये ताला चाबी से बैंक को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया।

अपराधियों ने बैंक में लगे सीसीटी के डीवीआर को भी खोल लिया और अपने साथ लेकर चले गए। बैंककर्मी ने कहा कि लगभग एक घंटे तक तक बैंक में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। बैंक मैनेजर अखिलेश कुमार ने बताया कि लूट के दौरान उनलोगों को बाथरूम में बंद कर देने से वे लोग कुछ देख नहीं पाए। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चेस्ट रूम में रखी बैंक के गार्ड की दोनाली बंदूक भी बाहर निकाल कर उसका बट खोल कर अलग किया उसके बाद उसे फर्श पर ही छोड़ दिया। लेकिन बंदूक की छह कारतूस अपने साथ ले गए। एसपी ने अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी को खंगाला गया है। जांच चल रही है।

4 से 5 हथियारबंद बदमाशों ने बैंक खुलते ही बैंक में धावा बोल और लूट की घटना को अंजाम दिया।

अपराधियों ने बैंक मैनेजर सहित अन्य स्टाफ को बनाया बंधक बाहर से बंद किया था शटर।

एसपी अशोक कुमार सिंह सहित पुलिस के अधिकारी बैंक पहुंचकर कर रहे हैं पड़ताल।

बैंक ऑफ अररिया शाखा से हुई लूट।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।