शाम 4.30 बजे की बड़ी खबरें...................


लखनऊ- सीएम योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की प्रेसवार्ता, साल 2022-23 का बजट आज पेश किया गया- CM, 25 करोड़ जनता को ये बजट समर्पित- CM योगी, प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखा गया- CM, सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया-CM, इस बजट में 5 साल का विजन है– मुख्यमंत्री योगी, लोक कल्याण संकल्प पत्र में 130 वादे किए थे- CM, 97 संकल्प को हमने बजट में स्थान दिया– सीएम, 54883 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया- सीएम, 2 सिलेंडर निशुल्क देने की बात बजट में की है- CM, उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को सिलेंडर मिलेंगे- सीएम, अस्थिरता कोष की स्थापना की गई है – सीएम योगी, किसानों को निशुल्क सोलर पैनल उपलब्ध कराएंगे- CM, लघु सिंचाई की परियोजनाओं को 1 हजार करोड़– CM, नाव खरीद के लिए 40 फीसदी सब्सिडी देंगे- सीएम योगी, पुजारियों,संतों के लिए पुरोहित कल्याण बोर्ड बनेगा- CM, गरीब कन्याओं की शादी के लिए 600 करोड़– सीएम, निराश्रित महिलाओं की पेंशन 1 हजार की गई- सीएम, अगले 5 साल में मुफ्त सिंचाई योजना– सीएम योगी, MBBS की सीटों को दोगुना किया जाएगा- सीएम योगी, अभी से कुंभ की तैयारी हम शुरू करने जा रहे हैं– CM, गरीब कन्याओं की शादी के लिए 51 हजार देंगे- सीएम, गरीबों के लिए कल्याण कार्ड जारी करेंगे– सीएम योगी, ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था- CM, डिग्री कॉलेजों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की– सीएम, हमने नए संकल्पों को भी बजट में जोड़ा है- CM योगी, दिव्यांगजनों को 1 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी- सीएम, एकलव्य क्रीडा कोष की स्थापना खेलों के लिए की- CM, CM स्वरोजगार योजना के लिए 125 करोड़ रुपए- सीएम, गोरखपुर,बदायूं, लखनऊ में PAC की महिला बटालियन-CM, प्रयागराज में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बनेगी- सीएम योगी, 5 साल के समग्र विकास को देखते हुए बजट बना- CM, ये बजट यूपी का अबतक का सबसे बड़ा बजट है- सीएम

➡लखनऊ- बजट पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती का ट्वीट, यूपी सरकार का बजट घिसापिटा,अविश्वनीय-माया, गरीबी,बेरोजगारी मामले में अंधे कुएं जैसा बजट-माया, 'लोगों के दरिद्र जीवन से मुक्ति की संभावना क्षीण हो रही', 'बुनियादी कार्य प्राथमिकता के आधार पर होने चाहिए थे', बुनियादी कार्य कहां किए गए- मायावती, भाजपा सरकार नीयत का अभाव है- मायावती, नीयत के अभाव में वैसी नीति कहां से बनेगी-मायावती, 'जनता की आंख में धूल झोंकने का खेल कब तक चलेगा?'

➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, पीएम मोदी के नेतृत्व में काम कर रही सरकार- CM, 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम-CM, डबल इंजन की भाजपा सरकार काम कर रही– सीएम, ‘बजट में 'आत्मनिर्भरता,जन-जन के विकास' का संकल्प’ , उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई– सीएम योगी

➡बस्ती- लापरवाह विद्युत विभाग के अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई, शासन स्तर से विभाग के अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई, हवेलिया खास में अवैध विद्युत लाइन लगाने पर 3 सस्पेंड, विभाग के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार निलंबित, एसडीओ मनोज यादव और जेई कृष्ण मोहन भी सस्पेंड, प्रॉपर्टी डीलर को फायदा पहुंचाने के लिए किया था फर्जीवाड़ा, अवैध तरीके से तार, पोल और ट्रांसफार्मर लगाने पर कार्रवाई, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के MD ने लिया एक्शन, एक साथ तीन अफसरों के सस्पेंशन पर विभाग में हड़कंप.

➡सीतापुर- मारपीट की तहरीर देने गए बुजुर्ग की थाने में मौत, थानाध्यक्ष के कमरे में बेसुध मिला बुजुर्ग व्यक्ति, परिजनों ने थाने से लाकर सीएचसी में कराया भर्ती, सीएचसी में डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित किया, थानाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा पर लगे गंभीर आरोप, थाने में बुजुर्ग व्यक्ति को धमकाने का लगा आरोप, आक्रोशित परिजन शव लेकर NH24 जाम करने पहुंचे, बवाल की आशंका पर मौके पर पुलिस बल तैनात, थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े परिजन, कमलापुर थाना क्षेत्र का मामला.

➡बस्ती- केमिकल से भरा ट्रंकर पकड़े जाने का मामला, पकड़ा गया केमिकल से भरा ट्रंकर मिला अवैध, पकड़े जाने के 3 दिन मुकदमा दर्ज किया गया, जांच के बाद 5 के खिलाफ छावनी थाने में केस, ट्रंकर में भरा हुआ था 11 हजार लीटर ज्वलनशील साल्वेंट, DSO और आयकर की टीम के जांच में पाया गया अवैध, छावनी थाना के चौकड़ी टोल प्लाजा का मामला.

➡बांदा- घर में घुसकर युवकों के साथ मारपीट मामला, नाराज हिंदू संगठनों ने सड़क पर लगाया जाम, आरोपियों पर मुकदमा, गिरफ्तारी की मांग की, कल रात बेखौफ दबंगों ने घर में की थी मारपीट, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर दबंगों ने की थी पिटाई, कार्रवाई के आश्वासन के बाद हटाया गया जाम, शहर कोतवाली के मर्दन नाका मोहल्ले का मामला.

➡बस्ती- देवरानी और जेठानी में मारपीट का मामला, विवाद में दोनों पक्ष ने बुलाए थे अपने रिश्तेदार, दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, रिश्तेदारों के दोनों पक्षों में भी हुई थी मारपीट, दोनों पक्षों से घायलों को भेजा गया था जिला अस्पताल, जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर, गंभीर घायल मयंकधर की इलाज के दौरान मौत, हरैया थाना क्षेत्र के मरहरी गांव का पूरा मामला। 

➡भदोही- वन विभाग की टीम ने एक ग्रामीण से बरामद किया हाथी, हाथी को अवैध तरीके से बिना लाइसेंस के रखा गया था, 35 साल के हाथी का किया जा रहा था कमर्शियल प्रयोग, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा हुआ दर्ज, ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बलभद्रपुर से बरामद हुआ हाथी.

➡ग्रेटर नोएडा- चिटहेरा में भूमि घोटाला मामले जुड़ी खबर, कमिश्रर आलोक सिंह ने SIT का गठन किया, मामले में कमिश्रर ने SIT का गठन किया, भूमि घोटाले मामले की जांच करेगी एसआईटी, यशपाल तोमर,उसके नेटवर्क की जांच करेगी SIT, ACP भारती सिंह के नेतृत्व में बनाई गई SIT.

➡आगरा- युवक पर दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, युवती को प्रेम जाल में फंसाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 2 सप्ताह पूर्व अपने दोस्तों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने,जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रही पीड़िता, थाना बासौनी क्षेत्र के उमरैठा गांव का मामला। 

➡हापुड़- पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया, बने अधबने 13 तमंचे,रिवॉल्वर, बंदूक, कारतूस बरामद, भारी मात्रा में अवैध सस्त्र बनाने के उपकरण बरामद, 20 दिन पहले जेल से पैरोल पर बाहर आया है आरोपी, सिंभावली थाना पुलिस ने किया खुलासा.

➡कानपुर- नगर निगम अधिकारियों की कब्जाधारियों पर मेहरबानी, ताड़ीखाना चौराहे पर बने नाले पर किया कब्जा, कब्जे से नाले की नहीं हो पाती है सफाई, सफाई ना होने से बरसात में भरता है पानी, शिकायत के बावजूद भी नहीं सुन रहे अधिकारी.

➡अमेठी- जमीनी विवाद में दो पक्ष हुए आमने सामने, एक पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई ना करने लगाया आरोप, सीओ अर्पित कपूर ने कार्रवाई का दिया आश्वासन, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, कमरौली थाना के नोती दुबे कठौरा का मामला। 

➡वाराणसी- ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुनवाई शुरू, वर्शिप एक्ट 1991 को लेकर सुनवाई शुरू, केस आगे चलेगा या नहीं इसपर होगा फैसला, सभी पक्षों के वकील कोर्ट रूम में मौजूद, डॉ. अजय कुमार विश्वेश की अदालत में सुनवाई.

➡मेरठ- प्रेम विवाह के बाद प्रेमी युगल को जान का खतरा, लड़की के परिजनों से जान का खतरा, आए दिन जान से मारने की दे रहे धमकी, प्रेमी युगल ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार, मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र का मामला। 

➡कानपुर- नगर निगम के एक्सईएन ने गिराई मंदिर की दीवार, एक्सईएन ने लात मारकर गिराई मंदिर की बाउंड्री वॉल, एक्सईएन की करतूत से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश, नगर निगम ज़ोन-5 के गोविंदनगर इलाके का मामला.

➡बस्ती- अवैध बालू खनन को लेकर चली गोली, फायरिंग में बच्चा गोली लगने से घायल, परिजन बच्चे को लेकर पहुंचे जिला अस्पताल, तहरीर देने के बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, छावनी थाने के मुड़ेरीपुर गांव का मामला.

➡बागपत- मां और दो बेटियों के जहर निगलने का मामला, मां-बेटियों ने जहर खाकर जीवनलीला की समाप्त, घर में बिखरे पड़े है पुलिस की क्रूरता के सुबूत, छपरौली थाना क्षेत्र के बाछोड़ गांव का मामला। 

➡फतेहपुर- असलहा फैक्ट्री का जखीरा बरामद, पुलिस ने 2 अभियुक्तों को पकड़ा, 17 अवैध असलहे पुलिस ने किए बरामद, असोथर थाने के रामनगर से पकड़ा.

➡रायबरेली- 10 साल के मासूम के हाथ मे फटा सुतली बम, हादसे में मासूम घायल,जिला अस्पताल रेफर, प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल किया रेफर, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ककरहिया का मामला।

➡संतकबीरनगर- ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूल जा रहे छात्राएं को रौंदा, हादसे में 5 छात्राएं गंभीर रूप से हुए घायल, गम्भीर घायल 2 छात्राएं CHC से अस्पताल रेफर, दुधारा थाना के BMCT रोड की घटना.

➡वाराणसी- ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अहम सुनवाई, वर्शिप एक्ट 1991 को लेकर सुनवाई जारी, केस आगे चलेगा या नहीं इसपर होगा फैसला, वाराणसी जिला कोर्ट में सुनवाई जारी.

➡सोनभद्र- अज्ञात कारणों से ट्रांसफॉमर में लगी आग, आग लगने से आसपास को बिजली गुल, धू-धूकर जला ट्रांसफार्मर, दमकल को दी सूचना, ओबरा थाना क्षेत्र के गजराज नगर का मामला.

➡दिल्ली- शरजील इमाम को जमानत अर्जी दाखिल करने की इजाजत, निचली अदालत में जमानत अर्जी दाखिल करने की इजाजत, दिल्ली HC ने जमानत अर्जी दाखिल करने की इजाजत दी.

➡दिल्ली- 2011 में चीनी कंपनी के लोगों को वीजा दिलाने का मामला, गृह मंत्रालय से वीजा दिलाने के मामले में ईडी को नोटिस, कार्ति चिदंबरम की याचिका पर कोर्ट ने ED को नोटिस दिया, राउज एवेन्यू कोर्ट में 30 मई को मामले की सुनवाई होगी, कार्ति चिदंबरम को सीबीआई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, कार्ति चिदंबरम को 30 मई तक गिरफ्तारी से मिली राहत, 30 मई तक राउज एवेन्यू कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी.

➡दिल्ली- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला से जुड़ी खबर, ओपी चौटाला पर आय से अधिक संपत्ति का मामला, राऊज़ एवेन्यू कोर्ट में सजा पर बहस हुई पूरी, पूर्व CM ओपी चौटाला के खिलाफ सजा पर बहस पूरी, राऊज़ एवेन्यू कोर्ट ने सजा पर फैसला सुरक्षित रखा, कल कोर्ट दोपहर 2 बजे.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।