कलियुगी बेटे द्वारा मां के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है


गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में कलियुगी बेटे द्वारा मां के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है उसका बेटा पहले भी दुष्कर्म की कोशिश कर चुका है, लेकिन वह लोकलाज के चलते चुप रही। अब दोबारा उसने हरकत की तो पुलिस के पास जाकर गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

नंदग्राम थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके बेटा नशे में धुत होकर घर आया और उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर बेटे ने अश्लील हरकतें करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और उसे बचाया। महिला का कहना है कि उसका बेटा पहले भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर चुका है, लेकिन वह लोकलाज के चलते चुप रही। इसके बावजूद बेटा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। हर बार उसे समाज की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नंदग्राम एलएचओ अमित काकरान का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।