वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था पर मंडराया संकट, विश्व बैंक के प्रमुख ने जताई मंदी की आशंका


https://www.abtaktvlive.com/news/-4327.html
✒️ वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था पर मंडराया संकट, विश्व बैंक के प्रमुख ने जताई मंदी की आशंका
यूक्रेन युद्ध के साथ तेजी से बदल रहे वैश्विक घटनाक्रम के चलते अर्थव्‍यवस्‍था पर तगड़ी चोट पड़ रही है। विश्व बैंक के प्रमुख डेविड मालपास ने वैश्विक मंदी की आशंका जताई है। समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक उन्‍होंने चेतावनी दी है कि यूक्रेन पर रूस के हमले से वैश्विक मंदी का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि खाद्य, ऊर्जा और उर्वरक की कीमतों में उछाल आया है। उन्होंने बुधवार को एक अमेरिकी व्यापार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की डेविड  ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के सिकुड़ने को लेकर बढ़ते जोखिम पर जारी चेतावनी में कहा कि जैसा कि हम वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद को देख रहे हैं अभी कहना मुश्किल है कि हम मंदी से कैसे बचेंगे... ईंधन की कीमतों को दोगुना करने का विचार अपने आप में मंदी को मजबूत करने के लिए पर्याप्त है। मालूम हो कि पिछले महीने विश्व बैंक ने अपने वैश्विक आर्थिक विकास के अनुमान को घटाकर 3.2 फीसद कर दिया था।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।