सरदार मोहर सिंह मेमोरियल महिला महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण छात्राओं के खिले चेहरे


सरदार मोहर सिंह मेमोरियल महिला महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण छात्राओं के खिले चेहरे

रिपोर्ट:- नौशाद खान

सरदार मोहर सिंह मेमोरियल महिला महाविद्यालय मनकापुर में शुक्रवार को बी.ए फाइनल ईयर के छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। फोन हाथ में पाते ही छात्राएं निहाल हो गयी, उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
 मुख्य अतिथि चेयरमैन मनकापुर प्रदीप कुमार गुप्ता रहे! अतिथि ने छात्राओं को सरकार के द्वारा लागू किए गए इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में प्रकाश डाला। कहा कि छात्र-छात्राएं स्मार्टफोन का सही उपयोग करें। प्रबंधक स्वर्णपाल सिंह ने आभार जताया। संचालन नीलम प्रकाश पाठक ने किया। 
सारिका वर्मा , बबिता यादव, चाँदनी, ज्योति यादव, कुसुमलता तिवारी सहित कुल 62 छात्राओं को स्मार्टफोन मिला ! इस मौके पर  प्रबंधक सेंट थॉमस स्कूल मनकापुर मुश्ताक खान,  फार्मेसी एन्ड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के 
प्रदेश संगठन मंत्री नौशाद खान, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज के संस्थापक राम हौशला शर्मा, सभासद वैभव सिंह , अमनप्रीत सिंह , विद्यालय प्रधानाचार्य- डॉ. राजेश कुमार शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे!

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।