Abtaktv महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी नें चलाया जागरुकता अभियान
महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी नें चलाया जागरुकता अभियान
बिजली की समस्या का समाधान न होने पर आमरण अनशन में बैठे
बांदा- बिजली की समस्या का समाधान न होने पर आमरण अनशन में बैठे
जनपद बाँदा के बबेरु क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में बिजली की समस्या एक माह से बनी हुई। ग्रामीणों ने चक्का जाम किया था अधिकारियों ने एक दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। परंतु चार दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर बबेरु के मुख्य चौराहा में आमरण अनशन में बैठ गए है।
आपको बता दें पूरा मामला बाँदा जनपद के बबेरु चौराहे का है। जहां पीसी पटेल अपने समर्थकों के साथ आमरण अनशन में बैठे। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा, कोतवाली प्रभारी अरुण पाठक पुलिस बल के साथ पहुच कर अनशन समाप्त करने के लिए जोर दिया। वही पीसी पटेल ने कहा कि चार दिन पहले चक्का जाम बबेरु ओरन मार्ग में किया था तब 1 दिन में बिजली की समस्या का समाधान कराने तथा वसूली करने वालो पर कार्यवाही का भरोसा दिया गया था लेकिन अभी तक सार्थक परिणाम नही दिए गए है। बल्कि गुमराह किया जा रहा है। जिससे मजबूर होकर आज आमरण अनशन में बैठना पड़ा है। साथ ही चेतावनी दिया है कि अब आरपार की जंग जारी रहेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी नें चलाया जागरुकता अभियान
अराजकतत्वों ने अंबेडकर की मूर्ति की क्षतिग्रस्त
पत्रकार वार्ता के दौरान बोली, देंगी पांच दिवसीय प्रशिक्षण
Leave a Comment: