Abtaktv कमलापुर थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा पर धमकाने का आरोप धमकाने के दौरान हुई हार्ड अटैक
कमलापुर थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा पर धमकाने का आरोप धमकाने के दौरान हुई हार्ड अटैक
बाजार मे चला बुलडोजर हुई नाले की सफाई |
बाजार मे चला बुलडोजर हुई नाले की सफाई |
खबर है आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज बाजार की जहा कप्तानगंज से फैजाबाद मार्ग पे क्रॉस करते हुए एक बहुत पुराना नाला है, जिसमें काफी गंदगी हो गयी थी, पानी की निकासी में लोगों को काफी परेशानियां होती थी, ऐसे में इसे संबधित अधिकारियों द्वारा बुलडोजर के माध्यम से नाले की सफाई करायी गयी, ऐसे मे कुछ समय के लिए बाजार मे जाम की स्थित बनी रही, बताते चलें कि इस नाले को लोग सुकसुक कहिया नदी के नाम से भी जानते हैं, आपको बता दें ग्रामीणों की मांग के अनुसार बुलडोजर द्वारा नाले की सफाई करायी गयी, इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार नदी नालों, सार्वजनिक स्थानो की सफाई करायी जानी है उसी क्रम में इसकी सफाई करायी जा रही है, उन्होंने बताया कि इस नदी में काफी दूर से पानी आता है और लगभग कौडीयाँ से होते हुए 12 गांवों का पानी इसी नदी से होकर गुजरता है, यह पंचायत काफी बड़ी है लगभग 7 हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत है, और सभी का पानी इसी नदी से होकर जाता है वहीं ग्रामीणों का कहना था कि इस नदी की सफाई लगभग 10 साल बाद हो रही है, सफाई न होने से यह नाला पूरा जाम हो गया था जिससे पूरी बाजार बारिश मे जलमग्न हो जाती थी, और पानी की निकासी नहीं हो पाती थी, वहीं कप्तानगंज ग्राम प्रधान शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि यह नदी करीब 10 साल पहले से ही जाम चल रही थी, सफाई न होने के कारण खेती करने मे फसलों को उगाने मे काफी परेशानियां होती थी, इसीलिए शासन प्रशासन के संबधित अधिकारियों के माध्यम से नाले की सफाई करायी गयी, नाले की सफाई हो जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल बना रहा, इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव श्रवण कुमार सिंह , ग्राम प्रधान शिवशंकर गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता, ग्राम पंचायत सदस्य राज कुमार सोनकर उर्फ काजू, दिनेश गुप्ता, संदेश जयसवाल, अमित गुप्ता, सुमंत लाल गुप्ता, सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे,
इस मौके पर मीडिया से बात चित में ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान ने क्या कुछ कहा आइए आपको दिखाते हैं इस खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कमलापुर थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा पर धमकाने का आरोप धमकाने के दौरान हुई हार्ड अटैक
बिजली की समस्या का समाधान न होने पर आमरण अनशन में बैठे
महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी नें चलाया जागरुकता अभियान
Leave a Comment: