Abtaktv सरदार मोहर सिंह मेमोरियल महिला महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण छात्राओं के खिले चेहरे
सरदार मोहर सिंह मेमोरियल महिला महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण छात्राओं के खिले चेहरे
बरसात में राप्ती नदी द्वारा कटान व बाढ़ की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हाई कोर्ट खंडपीठ लखनऊ
बरसात में राप्ती नदी द्वारा कटान व बाढ़ की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हाई कोर्ट खंडपीठ लखनऊ में जनहित याचिका दायर की
क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
उतरौला (बलरामपुर)
विकासखंड गैड़ास बुजुर्ग के ग्राम कुढउ बौड़िहार निवासी अधिवक्ता इकबाल अहमद ने हर वर्ष बरसात में राप्ती नदी द्वारा कटान व बाढ़ की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हाई कोर्ट खंडपीठ लखनऊ में जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता इकबाल अहमद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में जनहित याचिका दायर कर हर साल उनके क्षेत्र के कई गांवों में राप्ती नदी द्वारा की जा रही कटान को रोकने के लिए बांध व पत्थर के ठोकर लगाया जाने, कटान पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाए जाने, बाढ़ की एसओपी का सख्ती से पालन कराए जाने, और बाढ़ आने से पहले उससे निपटने की पूरी तैयारी कराई जाने के आदेश की मांग की गई। अधिवक्ता इकबाल अहमद ने बताया कि जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय उच्च न्यायालय के जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय तथा जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने सरकार की सारी दलीलों को खारिज करते हुए तथा सरकार को फटकार लगाते हुए कहा की मुआवजा सभी पीड़ितों को दिलाना सुनिश्चित करें। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी बलरामपुर को आदेश करते हुए कहा कि सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर इस समस्या पर एजेंडा तैयार करके 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि लोगों की जान माल की सुरक्षा की जा सके तथा जिला अधिकारी बलरामपुर से आदेश के अनुपालन में 14 जून को निजी शपथ पत्र हाई कोर्ट में दाखिल करने के आदेश दिए।
आपको बता दें कि जनहित याचिकाकर्ता अधिवक्ता इकबाल अहमद विकासखंड गैड़ास बुजुर्ग के ग्राम कुढउ बौड़िहार के निवासी हैं।और हाई कोर्ट लखनऊ खंडपीठ में वकालत कर रहे हैं।
विश्व हिन्दू महासंघ मनाएगा सीएम का जन्मदिन समारोह
क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
उतरौला( बलरामपुर )
विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन को लेकर संघ के लोगों ने बैठक की। बैठक में सीएम के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई । विश्व हिन्दू महासंघ के नगर अध्यक्ष रूपेश गुप्ता के आवास पर बैठक, जिसमें निर्णय लिया गया कि पांच से 11 जून तक सीएम योगी का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नो जून को विश्व हिन्दू महासंघ की ओर से रक्तदान किया जाएगा। नौ जून को संगोष्ठी का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रमोद कुमार गुप्ता,माया देवी,विशाल गुप्ता, आशीष कसौधन,संजय श्रीवास्तव, मदन सिंह, लवकुश कुमार, आशीष पाल,अमित श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सरदार मोहर सिंह मेमोरियल महिला महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण छात्राओं के खिले चेहरे
बाजार मे चला बुलडोजर हुई नाले की सफाई |
कमलापुर थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा पर धमकाने का आरोप धमकाने के दौरान हुई हार्ड अटैक
Leave a Comment: