मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत तथा आर्थिक सहायता देने का निर्देश


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को सोमवार को तेज आंधी तथा बारिश के कारण जनहानि के साथ अन्य नुकसान का तत्काल संज्ञान लेने के साथ ही राहत कार्य कराने तथा अन्य सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उनका निर्देश है कि सभी जिलाधिकारी तत्काल प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आंकलन करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में सघन दौरा आपदा प्रभावित क्षेत्र के साथ वहां पर नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहत कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण करने के लिए सभी मण्डलायुक्तों को भी निर्देशित जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने आपदा के संबंध में अधिकारियों को जनपदों से फीडबैक लेकर आवश्यकतानुसार तत्काल जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल आंधी-तूफान तथा तेज बारिश के कारण हुई जनहानि, पशुहानि तथा फसल क्षति के संबंध में जिलाधिकारियों को इसका आकलन कराकर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही साथ उन्होंने आंधी-तूफान, बारिश व आकाशीय बिजली की घटनाओं से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को पीडि़त व्यक्तियों या फिर परिवारों को निर्धारित मानक के अनुसार तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जरा सी भी लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दैवीय आपदा के दृष्टिगत जनपदों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराया जाए। सभी घायल व्यक्तियों की समुचित चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस काम में सभी को सहायता प्रदान करने के लिए किसी भी प्रकार की अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता के संबंध में शासन को तत्काल सूचित किया जाए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। इसके साथ ही साथ घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मृत्यु हो गई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।