ab tak tv#बहेड़ी में सेवा अस्पताल ने निगल ली एक 28 वर्षीय गर्भवती महिला की जान
बहेड़ी में सेवा अस्पताल ने निगल ली एक 28 वर्षीय गर्भवती महिला की जान
आंखों देखी एक अविस्मरणीय शवयात्रा- सुरेंद्र प्रसाद सिंह
आंखों देखी एक अविस्मरणीय शवयात्रा- सुरेंद्र प्रसाद सिंह
समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) 24 मई 22
बिहार विधानसभा में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा से 6 बार विधायक रहे दिग्गज कम्युनिस्ट सह माले राज्य कमिटी सदस्य कॉ० रामदेव वर्मा का ज्योंही 22 मई की रात्रि करीब 10 बजे पटना में निधन हो जाने की खबर फैली, चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई.
फिर माले विधायक दल कार्यालय छज्जूबाग से जो श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हुआ वह कारवां के रूप में आगे बढ़ता ही चला गया.
माले पोलिट ब्यूरो सदस्य का० धीरेन्द्र झा, का० अमर, माले विधायक का० सुदामा प्रसाद, का० महानंद सिंह, का० मनोज मंजिल, का० गोपाल रविदास, का० अजित कुशवाहा, दिवंगत का० वर्मा की पत्नी सह पूर्व विधायक सह माले राज्य कमिटी सदस्य का० मंजू प्रकाश, उनके पुत्र रोहित की अगुवाई में ताजपुर राजधानी चौक पर शवयात्रा ज्योहीं पहुंचा, पहले से मौजूद सैकड़ों माले समर्थकों ने,"जब तक सूरज-चांद रहेगा-का० रामदेव वर्मा का नाम रहेगा" के नारों के बीच उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया.
तत्पश्चात ताजपुर प्रखण्ड के माले कार्यकर्ताओं के अगुवाई में मुसरीघरारी एनएच-28 होते हुए शवयात्रा समस्तीपुर शहर के मगरदहीघाट स्थित भगत सिंह स्मारक स्थल पहुंचा जहाँ पहले से मौजूद भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के अलावे राजद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा आदि दलों के जिला स्तरीय नेताओं ने का० वर्मा के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया.
आगे-आगे का० वर्मा की तस्वीर से सजाये गये चार चक्का वाहन से का० वर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का उद्घोष फिर सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार, चार चक्का वाहनों के बीच का० वर्मा का शव वाहन पर का० वर्मा का एक झलक पाने को बेताब लोग सड़क की दोनों ओर खड़े मिलते थे. मानों गाँव का गांव एवं टोला का टोला सड़क पर की दोनों ओर का० वर्मा का अंतिम झलक पाने को बेताब दिख रहे थे. उजियारपुर के अ़गारघाट चौक पर ईकट्ठे सैकड़ों लोगों ने अंग्रेजी बाजा पर शहीद गीत के धुन पर का० वर्मा को माल्यार्पण किया.
का० वर्मा का कार्यक्षेत्र शुरू होते ही रोसड़ा, नरहन, खदियाही समेत कम से कम सौ चौक- चौराहे पर खडे महिला- पुरूषों द्वारा नम आंखों से का० वर्मा को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा. इस दौरान कई जगह का० वर्मा का शव देखकर दर्शनार्थी खासकर महिलाएं फूट-फूक कर रोती दिखीं. ईतनी भीड़ देखकर एक ग्रामीण के मुंह से बरबस निकल पड़ा, बाप रे एत्ता भीड़ कहाँ से आ गेलई". जगह- जगह जनता द्वारा शव, वाहन रोके जाने से देर हो रही थी लेकिन लोग का० वर्मा का अंतिम दर्शन हर हाल में करना चाहते थे. अंतिम दर्शन से बंचित कई लोग शव वाहन के पीछे भी दौरते देखे जाते थे.
का० वर्मा के जन्मभूमि विभूतिपुर के पतैलिया को जाते शवयात्रा के अंतिम दर्शन को सरकारी कार्यालयों के कर्मी भी अपने कार्यालय के सामने खड़े दिख रहे थे.
करीब 140 किलोमीटर की दूरी पूरी कर रही शवयात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पतैलिया की ओर थी. उपस्थित ग्रामीणों ने सड़क की दोनों ओर खड़े होकर अपने चहेते दिग्गज कम्युनिस्ट को श्रद्धांजलि दे रहे थे. बड़ी भीड़ के बीच काफी कोशिश के बाद शवयात्रा का० वर्मा के पैतृक घर पहुंची जहाँ महिलाओं के क्रंदन के बीच, "का० वर्मा के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे" के नारे लग रहे थे. अपार भीड़ को व्यवस्थित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी. फिर अंतिम दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ. लोग स्वयं पंक्तिबद्ध होकर अपने नेता का अंतिम दर्शन करने लगे. उधर का० वर्मा के घर के पीछे स्थित जमीन पर शवदाह की तैयारी माले नेता का० धीरेन्द्र झा, का० अमर के नेतृत्व में स्थानीय विभूतिपुर माले प्रखण्ड कमिटी के सदस्य, का० वर्मा के बड़े भाई रामसागर महतो एवं मंझले भाई रामसुदीन महतो एवं ग्रामीण कर रहे थे.
का० मंजू प्रकाश, रोहित, का० वर्मा के भाई आदि से विचार- विमर्श के बाद माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा शुरू हुई. श्रद्धांजलि सभा को माले पोलिट ब्यूरो सदस्य का० धीरेन्द्र झा ने करीब 8 मिनट तक संबंधित करते हुए का० वर्मा के पतैलिया के मुखिया बनने से लेकर 6 बार विधायक बनने की संघर्ष गाथा सुनाई. फिर माले के उक्त 5 विधायकों समेत बेगुसराय सचिव का० दीवाकर, दरभंगा सचिव का० बैधनाथ यादव, राज्य कमिटी सदस्य का० अभिषेक, का० जीतेंद्र कुमार, का० बंदना सिंह, का० नेयाज अहमद, राजद विधायक का० आलोक मेहता, माकपा विधायक का० अजय कुमार, भाकपा जिला सचिव सुरेंद्र कुमार मुन्ना ने का० वर्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त किया.
माले जिला कमिटी के सदस्यों ने का० वर्मा के शव पर लाल झंडे डालकर अंतिम विदाई दिया. जसम के राज्य सचिव का० दीपक सिन्हा के नेतृत्व में कम्युनिस्ट इंटरनेशनल सामुहिक गीत समाप्त होते ही बिना किसी सामाजिक ताना-बाना, ढ़ोंग- आडंबर के का० वर्मा के एक मात्र पुत्र रोहित ने अपनी माँ मंजू प्रकाश की ओर देखा और अपने पिता को आग के हवाले कर अपनी माँ को पकड़कर फूट-फूटकर रोना लगा. हजारों शवयात्री आश्रूपूर्ण नेत्रों एवं रूआंसे गले से "का० वर्मा अमर रहे" के नारे लगाते रहे और का० वर्मा शून्य आकाश में विलीन हो गये.
विदित हो विभूतिपुर पतैलिया निवासी किसान स्व० रामगुलाम महतो के तृतीय पुत्र का० रामदेव वर्मा थे. सामंतवाद विरोध संघर्ष के प्रणेता का० रामदेव वर्मा(75) फेफड़ा के कैंसर से पीड़ित थे. सन् 1978 में कॉ० वर्मा सर्वप्रथम ग्राम पंचायत के चुनाव में पतैलिया से मुखिया निर्वाचित हुए थे. तत्पश्चात वो 1980 में पहली बार विभूतिपुर विधानसभा से विधायक चुने गए . 2005 तक वे 7 बार विभूतिपुर विधानसभा से 30 वर्षों तक विधायक रहने का गौरव हासिल किया. वे राजद के सरकार के समय लोकलेखा समिति के अध्यक्ष पद पर भी थे. कॉ० रामदेव वर्मा 2020 में अपनी पत्नी मंजू प्रकाश समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभूतिपुर में भाकपा-माले में शामिल होकर पार्टी- संगठन के विस्तार के कार्य को दिशा-निर्देशित कर रहे थे. उनके निधन से समस्तीपुर ही नहीं पूरे बिहार के कम्युनिस्ट आंदोलन को अपूर्णीय क्षति हुई
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
बहेड़ी में सेवा अस्पताल ने निगल ली एक 28 वर्षीय गर्भवती महिला की जान
सड़क हादसा, हरिद्वार से हिसार लौट रहे 6 लोगों की मौत, 17 घायल
PM मोदी ने जापानी कारोबारियों को भारत में निवेश का दिया न्योता; एनईसी, सुजुकी, साफ्टबैंक और यूनिक्लो के पदाधिकारियों से मिले
Leave a Comment: