PM मोदी ने जापानी कारोबारियों को भारत में निवेश का दिया न्योता; एनईसी, सुजुकी, साफ्टबैंक और यूनिक्लो के पदाधिकारियों से मिले
PM मोदी ने जापानी कारोबारियों को भारत में निवेश का दिया न्योता; एनईसी, सुजुकी, साफ्टबैंक और यूनिक्लो के पदाधिकारियों से मिले
सड़क हादसा, हरिद्वार से हिसार लौट रहे 6 लोगों की मौत, 17 घायल
हरियाणा में बड़ा हादसा हो गया। जींद में ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। इसमे पिकअप सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी परिवार के मुखिया की मौत के बाद हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित करके लौट रहे थे।
जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव कंडेला के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज आसपास के गांव में भी सुनाई दी। सभी हिसार जिले के गांव नारनौंद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Author: Anurag ShuklaPublish Date: Tue, 24 May 2022 08:19 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 May 2022 08:45 AM (IST)

हरियाणा के जींद में बड़ा हादसा हो गया है। ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। अस्थियां विसर्जन कर हरिद्वार से परिवार लौट रहा था। एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हैं।
जींद, जागरण संवाददाता। हरियाणा में बड़ा हादसा हो गया। जींद में ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। इसमे पिकअप सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी परिवार के मुखिया की मौत के बाद हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित करके लौट रहे थे।
जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव कंडेला के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज आसपास के गांव में भी सुनाई दी। सभी हिसार जिले के गांव नारनौंद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मृतकों के नाम इस प्रकार हैं
1.चंनो उम्र 45 साल पत्नी सुरेश 2.शीशपाल पुत्र प्यारेलाल उम्र 39 साल
3.अंकुश उम्र 15 साल पुत्र वीरभान
4.धन्ना उम्र 70 साल नारनौल
5.एक अन्य जो कि इनके साथ रिश्तेदार बताया पंजाब से है!
6.सुरजी देवी उम्र 65 साल पत्नी प्यारेलाल
सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि की हादसा आमने-सामने की टक्कर में हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया है। चालक हादसे को अंजाम देकर ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
Ads by Jagran.TV
घायलों ने बताया कि हिसार जिले के गांव नारनौद निवासी प्यारे लाल की पिछले दिनों मौत हो गई थी। सोमवार को परिवार के लोग पिकअप गाड़ी लेकर अस्थियां विसर्जन करने के लिए हरिद्वार गए थे| मंगलवार सुबह जब हरिद्वार से वापस नारायण लौट रहे थे तो गांव कंडेला के निकट जींद से कैथल की तरफ जा रहे ट्रक से पिकअप की सीधी टक्कर हो गई| हादसे में पिकअप का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया| हादसा होने का पता चलते हैं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया| जहां पर डॉक्टरों ने 6 को मृत घोषित कर दिया जबकि 17 घायलों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
PM मोदी ने जापानी कारोबारियों को भारत में निवेश का दिया न्योता; एनईसी, सुजुकी, साफ्टबैंक और यूनिक्लो के पदाधिकारियों से मिले
आंगनबाड़ी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज हाथ ठेला लेकर खिलौने एकत्र करने निकलेंगे
Elections: दो जून को घोषित हो सकते हैं स्थानीय निकायों के चुनाव, आयोग ने की तैयारी
Leave a Comment: