गोधनी सरैया अस्थाई गौशालाकी हालत बदहाल ब्लॉक स्तर पर बैठे अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान


गोधनी सरैया अस्थाई गौशालाकी हालत बदहाल ब्लॉक स्तर पर बैठे अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

बिसवा, सीतापुर विकासखंड बिसवा की ग्राम पंचायत गोधनी सरैया मैं अस्थाई गौशाला निर्मित है जहां पर गोवंश की हालत बहुत ही दयनीय है अस्थाई गौशाला में लगभग 55 से 60गोवंश होंगे लेकिन उनके खाने के लिए दाना  चोकर की तो बात छोड़िए मौके पर भूसा भी उपलब्ध नहीं है गोवंश के पीने के लिए जो पानी है उसमें गंदगी का अंबार भरा हुआ है जिसे गोवंश पीकर बीमार हो सकते हैं इतनी दयनीय स्थित होने के बावजूद ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बिसवा ऐश्वर्य यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन रिसीव नहीं किया गया सवाल इस बात का है की ब्लॉक अस्तर पर बैठे उच्च अधिकारी जब पत्रकारों का फोन रिसीव नहीं करेंगे तो ग्राम पंचायतों की समस्याओं का कैसे होगा समाधान इससे यह साफ साबित होता है की योगी सरकार की ग्राम पंचायतों के विकास का सपना साकार होता नजर नहीं आ रहा है ग्राम प्रधान से लेकर ग्राम विकास अधिकारी तक व ब्लॉक स्तर पर बैठे उच्च अधिकारी चाहे खंड विकास अधिकारी हो चाहे सहायक विकास अधिकारी हो योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं अब देखना यह है कि लापरवाह ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर  प्रशासन क्या कार्यवाही करता है या इसी तरह से मूकदर्शक बनकर देखता रहेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा

 , सर्वेश कुमार शुक्ला रिपोर्टर बिसवां तहसील रिपोर्टर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।