इंदौर पुलिस का मानवीय चेहरा 77 वर्षीय वृद्ध महिला व बीमार बेटी कि मदद कर पेश की मिसाल *


थाना खजराना  इंदौर से 
* हीरा सिंह ठाकुर की खास रिपोर्ट 
* देश भक्ति जनसेवा के ध्येय वाक्य को किया खजराना पुलिस ने सार्थक * * इंदौर पुलिस का मानवीय चेहरा 77 वर्षीय वृद्ध महिला व बीमार बेटी कि मदद कर पेश की मिसाल *

इंदौर पुलिस का एक बार फिर मानवीय चेहरा देखने को मिला जब खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा को सूपर पैलेस कालोनी खजराना के रहवासीयो ने सूचना दी की एक ब्रद्ध महिला अपनी बीमार बेटी के साथ कालोनी में विगत एक माह से रह रही है जो न तो घर से बाहर जाते है न ही किसी से बातचीत करते है। जिस पर थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने उक्त बात कि तस्दीक हेतु एक टीम थाना खजराना से रवाना की टीम व्दारा सूपर पैलेस कालोनी मे जाकर तस्दीक करने पर एक ब्रद्ध महिला मेहरुनीसा पति साजिद हुसैन उम्र 77 साल एवं उनकी बेटी नगीना उम्र 36 साल मिले। जिनके व्दारा बताया गया कि वह मूल रूप से मलहड़ मुम्बई के रहने वाले है। मेहरुनीसा के पति का 22 वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो गया है। महिला के पति पहले इंदौर तथा देवास में न्यू इंडिया इंशोरेंस कंपनी में काम करते थे। जिसके बाद उक्त वृद्ध महिला एवं बेटी की देखरेख करने वाला कोई नही है। ब्रद्ध महिला की बेटी नगीना भी बीमार होकर बिस्तर पर है। उक्त दोनो महिलाओं के पास खाने पीने व इलाज के लिए और न ही किराये देने के लिए कोई व्यवस्था है।

* थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा व्दारा उक्त जानकारी पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 2 श्री संपत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राजेश व्यास एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री जयंत सिंह राठौर को जानकारी में देते हुए उक्त वृद्ध महिला के मकान मालिक से चर्चा करते एवं उनहे मानवता के नाते मदद हेतु कहा गया तो मकान मालिक व्दारा उक्त महिलाओं से मकान का किराया माफ करते हुए जब तक वह रहेंगी किराया नहीं लेने का आश्वासन दिया गया।

* थाना प्रभारी दिनेश वर्मा व्दारा थाना क्षेत्र के रहवासीयों से चर्चा करते सूपर पैलेस कालोनी के रहवासी साबीर खाँन, शबाना बाजी व तस्लिम बाजी एंव अन्य रहवासीयो व्दारा महिलाओ के खाना पीने से संबंधित मदद का आश्वासन दिया गया। साथ ही महिला की बेटी नगीना जो की बहुत ज्यादा बीमार होकर बिस्तर से उठ नहीं सकती है के इलाज हेतु शिफा अस्पताल खजराना के डाक्टर सलिम मलिक से चर्चा करते इलाज मुफ्त करने का वादा कर नगीना का इलाज शिफा अस्पताल व्दारा किया जा रहा है। * थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के व्दारा भी थाना प्रभारी की उक्त पहल का स्वागत करते हुए उक्त ब्रद्ध महिला एवं बीमार बेटी की हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।