झोलाछाप डॉक्टर बना 9 माह के बच्चे की मौत का कारण


झोलाछाप डॉक्टर बना 9 माह के बच्चे की मौत का कारण ।परिजनों ने किया हंगामा, क्लीनिक में कई तोड़फोड़, थाने में दी तहरीर, डॉ फरार 
बिजनौर से सहयोगी अमीन अहमद के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।
बुखार से पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो जाने से गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। मृतक बच्चे के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है जबकि डॉक्टर फरार बताया जा रहा है। 

मामला तहसील धामपुर के स्योहारा थाना क्षेत्र के आर एस पी रोड का है जहां बालाजी क्लिनिक, बाल रोग विशेषज्ञ के नाम से एक क्लीनिक है जिसको डॉक्टर संजीव नामक व्यक्ति चलाता है। बताया जा रहा है कि शिवाला कला थाना क्षेत्र का रहने वाले शेर सिंह का 9 महीने का बच्चा बुखार से पीड़ित था जिसको इलाज के लिए वह अपने पत्नी के साथ बाला जी क्लीनिक पर पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को लगातार 3 इंजेक्शन लगाए और उसके बाद बच्चे को ड्रिप लगा दी। कुछ देर बाद जब बच्चे की हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने उसको ले जाने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद बच्चे की मौत हो गई। 

बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा करना शुरू कर दिया और तोड़फोड़ भी की। देखते देखते वहां पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान डॉक्टर मौका देखकर फरार हो गया बच्चे के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।