हिन्दू विवाह भोगलिप्सा का साधन नहीं................. श्री श्री विद्यानंद चैतन्य जी महाराज
हिन्दू विवाह भोगलिप्सा का साधन नहीं................. श्री श्री विद्यानंद चैतन्य जी महाराज
NIA अफसर हत्याकांड के आरोपीयों को न्यायालय ने सुनाई मौत की सजा
NIA अफसर हत्याकांड के आरोपीयों को न्यायालय ने सुनाई मौत की सजा। बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट। बिजनौर :- एडिश्नल जिला जज कोर्ट न० 5 डाक्टर विजय कुमार तालियान ने ,वर्ष 2016 में जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के अंतर्गत कस्बा सहसपुर में हुए पति पत्नी डबल मर्डर कांड के मामले में सुनवाई करते हुए दोष सिद्ध होने पर मुख्य आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपियों पर एक-एक लाख रूपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। आपको बता दें कि दिनांक 2-3 अप्रैल 2016 की रात्री को कस्बा सहसपुर निवासी NIA अफसर तंजील और उनकी पत्नी फरजाना के उपर शातिर अपराधी मुनीर एवं रेयान ने उस समय ताबड़ तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गयी थी जब वे किसी पारिवारिक विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे। इस डबल हत्या कांड़ से जनपद में ही नहीं पुरे प्रदेश में भूचाल आ गया था। पुलिस द्वारा प्रकरण में मुनीर,रेयान,तंजीम,जेनी,और रिजवान को आरोपी बनाया गया था। पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण दिनांक 20/5/2022 को न्यायालय ने तीन आरोपियों तंजीम,जेनी,व रिजवान को दोष मुक्त घोषित कर बरी कर दिया गया है। बाकी दो आरोपियों मुनीर एवं रेयान को एक-एक लाख रूपये के अर्थ दण्ड के साथ ही फांसी की सजा सुनाई है। अपने आदेश में न्यायालय ने लिखा है कि आरोपियों को मृत्यू होने तक फांसी पर लटकाया जाये। साथ ही यह भी लिखा है कि दोषीगण के मृत्यु दण्ड का दण्डादेश का क्रियानवन माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद से पुष्टीकरण के बाद ही किया जायेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
हिन्दू विवाह भोगलिप्सा का साधन नहीं................. श्री श्री विद्यानंद चैतन्य जी महाराज
देखिए एसडीएम साहब सड़क पर हो रहा है अतिक्रमण।
प्रशासन व व्यापारियों की बैठक में प्रशासन ने लिए कठोर निर्णय। बिजनौर से सहयोगी राकेश कुमार के साथ मनीष उपाध्याय की विशेष रिपोर्ट।
Leave a Comment: