देखिए एसडीएम साहब सड़क पर हो रहा है अतिक्रमण।  


देखिए एसडीएम साहब सड़क पर हो रहा है अतिक्रमण।                                                       बिजनौर से सहयोगी अशोक कुमार के साथ मनीष उपाध्याय की विशेष रिपोर्ट।                                                                बिजनौर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को अतिक्रमण, अवैध कब्जे, अवैध पार्किंग ,आदि के संबंध में कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, जिसके अनुपालन में जनपद बिजनौर के प्रशासन द्वारा सरकारी संपत्तियों पर किए जा रहे अतिक्रमण को निरंतर हटाया जा रहा है । परंतु नगर धामपुर में शहर कोतवाली से मात्र 500 मीटर की दूरी पर नगीना चौराहे के समीप न्यू निर्मित होटल यूरेशिया पैलेस के सामने नगर पालिका नाले को क्रॉस कर काफी लंबे चौड़े रैंम्पस बनाकर सरकारी सड़क पर अवैध रूप से स्थाई अतिक्रमण किया जा चुका है। जिस पर प्रशासन का ध्यान क्यों नहीं पहुंच सका है ? इसके अतिरिक्त आज सुबह होटल मालिक द्वारा सड़क के किनारे लोहे की इंग्लैरन लगाकर बैरीकेटिंग किए जाने की तैयारी की जा रही थी । इस संबंध में जब अब तक टीवी न्यूज़ चैनल की टीम द्वारा होटल कर्मियों से जानकारी की गई ।‌तो उनका कहना था कि होटल के सामने सड़क पर ई-रिक्शा आदि वाहन खड़े किए जाते हैं । उन पर रोक लगाए जाने हेतु ही तार की बैरिकेटिंग की जा रही है। टीम द्वारा जब होटल कर्मियों से सवाल किया गया कि यह तो सरकारी सड़क है इस पर पार्किंग बनाया जाना अवैध है । तथा अतिक्रमण की श्रेणी में आता है । तो इस सवाल के जवाब पर होटल कर्मी चुप्पी साध गए आपको बता दें की नवनिर्मित होटल यूरेशिया पैलेस के पास पार्किंग का अपना कोई स्थान नहीं है । इसी कारण होटल के सामने पार्किंग की व्यवस्था सड़क पर ही की गई है। अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध बुलडोजर चला रहे उप जिलाधिकारी धामपुर कृपया बताएं कि उक्त अतिक्रमण पर उनका बुलडोजर कब चलेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।