विधुत विभाग नहीं काटते पेड़-पौधे, हाई टेंशन वायर से लगातार हो रही दुर्घटना- सुरेन्द्र


विधुत विभाग नहीं काटते पेड़-पौधे, हाई टेंशन वायर से लगातार हो रही दुर्घटना- सुरेन्द्र

बांस काटने के दौरान झुलसे मुंशीलाल सिंह

कई वर्ष पहले झुलसे राजेश्वर सिंह आज भी ठीक से चल नहीं पाते

पहले वायर का पेट्रोलिंग किया जाता था, अब नहीं, होगा आंदोलन- ब्रहमदेव

ताजपुर  / समस्तीपुर  ( यूपी अब तक संवाददाता ) 22 मई 2022

   प्रखण्ड के मोतीपुर सब्जी मंडी से दक्षिण-पश्चिम की ओर वार्ड-10 के बीचोबीच सघन आबादी के इलाके से गुजरने वाले 1 लाख 32 हजार के हाई टेंशन विधुत वायर में पेड़-पौधे के सटने से लगातार हो रहे जान-माल की नुकसान से लोगों में दहशत व्याप्त है लेकिन विभाग का इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझती है.
  शनिवार को अपनी झोपड़ी बनाने को लेकर बांस काटने गये मोतीपुर वार्ड-10 के स्व० युगेश्वर सिंह के पुत्र मुंशीलाल सिंह वायर के चपेट में आकर झुलस गये. उनका ईलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. इससे पूर्व मोतीपुर वार्ड-10  के ही राजेश्वर सिंह बांस का पत्ता तोड़ने के दौरान करेंट के चपेट में आकर झुलस गये थे. जान तो बच गई लेकिन वे आज भी ठीक से चल नहीं पाते. वायर के चपेट में आकर मोतीपुर समेत प्रखण्ड के अन्य क्षेत्रों से दुर्घटनाग्रस्त होने वाले की लंबी फेहरिस्त क्षेत्र में सुना जा सकता है.
   इस बाबत किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह बताते हैं कि पहले विभाग साल में तीन-चार वार वायर का पेट्रोलिंग कराती थी लेकिन ईधर कई वर्षों से पेट्रोलिंग बंद है. इस वजह से उसके नीचे एवं अगल-बगल के पेड़-पौधे बड़े हो गये हैं जो हवा के झोंके से वायर से सट जाते हैं. फलस्वरूप हमेशा स्पार्क एवं दुर्घटना होते रहता है.
  भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने विभागीय अधिकारी से अविलंब पेड़-पौधे काटने, वायर टाईट करने, घायल को मुआवजा देने अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी दिया है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।