अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुटा मृत्युंजय योगा स्टूडियो ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता 


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुटा मृत्युंजय योगा स्टूडियो

ब्यूरों रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता 

 बलरामपुर जनपद बलरामपुर में मृत्युंजय योगा स्टूडियो द्वारा आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को देखते हुए जनपद के भिन्न-भिन्न जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19 मई को जनपद के जिला कारागार में दो दिवसीय योगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन कारागार के सभी महिला कैदियों को सूर्य नमस्कार , उत्कटासन, ताड़ासन आदि प्रकार के योग , प्राणायाम का अभ्यास करा गया और आज शिविर के दूसरे दिवस में पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए वीरभद्रासन, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए त्रिकोणासन, के साथ-साथ सूर्यभेदी प्राणायाम व शीतकारी ,भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास कराया गया। मृत्युंजय योगा स्टूडियो की फाउंडर मधु मिश्रा ने कैदियों को  बताया कि शीतकारी व भ्रामरी प्राणायाम के द्वारा इस जेल के वातावरण में किस तरह से मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखा जा सकता है। महिला कैदियों के साथ साथ उनके बच्चों ने भी योगाभ्यास किया। शिविर में सभी महिला कैदियों ने भाग लिया। इस मौके पर मृत्युंजय योगा टीम अनुष्का मिश्रा, अम्बुज भार्गव, रमेश यादव के साथ साथ कारागार के जेलर बीके मिश्रा , डिप्टी जेलर अमिता मिश्रा व जेल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।