अवैध सम्बन्धों के कारण पत्नी ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करायी थी पति की हत्या
अवैध सम्बन्धों के कारण पत्नी ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करायी थी पति की हत्या
परिवहन विभाग गोंडा द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित रहने हेतु यातायात जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ
गोंण्डा स्थानीय श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी बड़गांव गोंडा में आज दिनांक 20 मई को परिवहन विभाग गोंडा द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित रहने हेतु यातायात जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार तिवारी पैसेंजर टैक्स अधिकारी गोंडा थे मुख्य अतिथि का संस्था में स्वागत प्रधानाचार्य मेजर राजेश द्विवेदी द्वारा किया गया इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार तिवारी ने माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत छात्र छात्राओं को दुर्घटना से बचने का नियम एवं सजगता से सड़क दुर्घटनाओं में किस तरीके से कमी लाई जा सकती है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी किसी भी व्यक्ति के सड़क पर चलने से उसके जीवन शैली का पता चलता है भारतवर्ष में महामारी से अधिक मौत दुर्घटना से होती है सभी को जागरूक करते हुए एवं नियमों का कड़ाई से पालन करने पर हम सभी सुरक्षित रह सकते हैं विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर राजेश द्विवेदी ने कहा कि 18 साल के ऊपर के छात्र एनसीसी एवं स्काउट के कैडेट अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के उपरांत ही वाहन चलाएं और 18 साल से कम उम्र के छात्र कदापि वाहन ना चलाएं शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री विनय कुमार शुक्ला ने दुर्घटना के समय किसी की सहायता करना सबसे बड़ा मानव धर्म बताया अंत में परिवहन अधिकारी ने सभी शिक्षकों सहित छात्रों को शपथ दिलाया कि हम सभी यातायात के नियमों का पालन करेंगे और बिना हेलमेट तथा सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाएंगे और सभी परिवार के सदस्यों को इसके लिए जागरूक करेंगे आत्म अनुशासन से हम दुर्घटना को रोकेंगे शपथ ग्रहण के बाद परिवहन अधिकारी विद्यालय के शिक्षक सहित स्काउट एनसीसी के कैडेटों द्वारा सड़क पर बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट ना लगाने वाले वाहन चालक को गुलाब का फूल देकर उन्हें सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करने के लिए निवेदन किया ।
जिला ब्यूरो आवैश अंसारी गोंण्डा
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अवैध सम्बन्धों के कारण पत्नी ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करायी थी पति की हत्या
रायपुर -रोहिणीपुरम डी डी नगर में डबल डेकर बस में रेस्टोरेंट का आनंद क्षेत्रवासी ले रहे हैं।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कोटमी में नव दिवसीय श्रीमद् बाल्मीकि रामायण ज्ञान महायज्ञ कलशयात्रा के साथ शुभारम्भ
Leave a Comment: