रायपुर -रोहिणीपुरम डी डी नगर में डबल डेकर बस में रेस्टोरेंट का आनंद क्षेत्रवासी ले रहे हैं।
रायपुर -रोहिणीपुरम डी डी नगर में डबल डेकर बस में रेस्टोरेंट का आनंद क्षेत्रवासी ले रहे हैं।
अवैध सम्बन्धों के कारण पत्नी ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करायी थी पति की हत्या
गोंण्डा जिला ब्यूरो आवैश अंसारी
झाड़-फूंक बाबा जुम्मन मियां के साथ अवैध सम्बन्धों के कारण पत्नी ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करायी थी पति की हत्या। घटना का खुलासा, 06 अभियुक्त गिरफ्तार एवं आला कत्ल बरामदः-
गोंण्डाथाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा पर दिनांकः 17.05.2022 को वादी श्री दयाराम विश्वकर्मा पुत्र राम मिलन निवासी ग्राम रमवापुर नायक, थाना इटियाथोक द्वारा अपने पुत्र लालमनि विश्वकर्मा के अपहरण के तहरीर दी गयी, जिसकेअनुसार पर थाना इटियाथोक, गोण्डा पर मु0अ0सं0ः 122/2022 धारा 364ए भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ हुई। घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के खुलासा हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में सर्विलांस एवं एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीमों को लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस व अन्य माध्यम से प्राप्त सुबूतों के आधार पर व अन्य से कड़ाई से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक के गांव का ही जुम्मन पुत्र मकबूल, जो मृतक का पड़ोसी है, जिसके द्वारा गांव में ही झाड़-फूंक का कार्य किया जाता है। झाडफूंक के बहाने मृतक की पत्नी से जुम्मन का अवैध सम्बन्ध हो गया था. मृतक लालमनि विश्वकर्मा को रास्ते से हटाने के लिए जुम्मन मियां एवं मृतक की पत्नी द्वारा योजना के तहत गांव के ही नाथू विश्वकर्मा पुत्र मिश्रीलाल निवासी रमवापुर, जो मृतक लालमनि एवं जुम्मन मियां दोनो का मित्र था, को मिलाकर हत्या की योजना बनायी गयी। योजना के तहत ही दिनांकः 16.05.2022 को देर शाम नाथू द्वारा फोन करने लालमनि को शराब पिलाने के बहाने नहर पुलिया रमवापुर बुलाया। वहा पर नाथू व इनके अन्य साथियों द्वारा शराब पिलाने के दौरान ही बसुला से प्रहार करके लालमनि की हत्या कर दी गयी। हत्या करने के उपरान्त शव को बोरे में भरकर नाथू और साथियों द्वारा नाथू के ही मढ़हे, जिसमें भूंसा भरा हुआ था, भूंसा हटाकर गढ्ढा खोदकर शव को छिपाया गया तथा ऊपर से भूंसा और कंडा भर दिया गया। इसके पश्चात मृतक के फोन से नाथू ने मृतक के पत्नी को फोन कर मारने की सूचना दी. योजना के तहत ही नाथू और साथियों द्वारा 112 पर फोन करके लालमनि के अपहरण की सूचना दी गई। पत्नी द्वारा योजना के तहत गुमराह करने हेतु मृतक के अपहरण का मुकदमा लिखवाया गया। नाथू व अन्य की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बसुला व मृतक का शव व मृतक के 02 मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार अभियुक्तगणों के विरूद्ध धारा 147/148/149/302/201 भादवि के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
रायपुर -रोहिणीपुरम डी डी नगर में डबल डेकर बस में रेस्टोरेंट का आनंद क्षेत्रवासी ले रहे हैं।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : कोटमी में नव दिवसीय श्रीमद् बाल्मीकि रामायण ज्ञान महायज्ञ कलशयात्रा के साथ शुभारम्भ
छत्तीसगढ़ : हसदेव जंगल के बचाव में प्रदर्शन करते केंद्र व राज्य सरकार का शिव सैनिकों ने किया विरोध
Leave a Comment: