छत्तीसगढ़ : हसदेव जंगल के बचाव में प्रदर्शन करते केंद्र व राज्य सरकार का शिव सैनिकों ने किया विरोध 


छत्तीसगढ़ : हसदेव जंगल के बचाव में प्रदर्शन करते केंद्र व राज्य सरकार का शिव सैनिकों ने किया विरोध 

अब तक इंडिया लाइव टीवी न्यूज़ चैनल छत्तीसगढ़ /
जैसे नगरनार प्लांट नीजीकरन के विरोध में शिवसेना ने रोड की लड़ाई लड़ा और जिता वैसे ही हसदेव जंगल के लिए लड़ेंगे : संतोष यदु 

सिमगा नगर में शिव सैनिकों ने जिलाध्यक्ष संतोष यदु के उपस्थिति में जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद व भाटापारा विधानसभा अध्यक्ष सीमा देवांगन के नेतृत्व में जयस्तंभ चौक पर हाथो में प्रदर्शित वृक्ष लिए हसदेव आरण्य के बचाव के लिए रैली निकालकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार का विरोध जताया। जिलाध्यक्ष संतोष यदु ने प्रदर्शन करते लोगों को बताया कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में स्थित हसदेव आरण्य को केंद्र व राज्य सरकार अडानी ग्रुप को बेचे हैं जहा लाखों वृक्षों को काटकर वहां से कोयले की खनन कर अन्य प्रदेशो में बिजली के लिए सप्लाई करेंगे। जिससे पर्यावरण में बहुत असर पड़ेगा, शिवसेना ने बस्तर स्थित छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नगरनार स्टील प्लांट के सरकार द्वारा निजीकरण करने के विरोध में रोड की लड़ाई लड़ते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को चलाने मजबूर किया वैसे ही हसदेव जंगल को बचाने हम हर स्तर पर विरोध करेंगे। प्रदर्शन में जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित देवांगन, डुपेश देवांगन, बलौदाबाजार ब्लाक अध्यक्ष विशाल महिलांगे, कसडोल ब्लाक मुकेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष शिवा निषाद, हथबंद शक्तिकेंद्र अध्यक्ष जागेश्वर वर्मा, मनोहरा आत्माराम नेताम, सिमगा नगर उपाध्यक्ष परमा यदु, हथबंद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ध्रुव, दरचुरा अध्यक्ष सोनऊ पटेल, करहुल तिलक यादव, रिंगनी कोमल यादव, पौसरी लांजा गब्बर सिंह, चौरेंगा राजु मानिकपुरी, सतनाम सिंह , मधुसुदन , मुलचंद टंडन, नरेंद्र अनंत, जित्तू यादव, भागवत साहू, पमीत कोसले , गजानन, व दर्जनों महिलाएं भी मौजूद रहे।

पत्रकार
सूरज यादव
अब तक इंडिया लाइव टीवी न्यूज़ चैनल
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।