बिजनौर- तमंचा लहराते हुए युवक की फोटो वायरल
बिजनौर- तमंचा लहराते हुए युवक की फोटो वायरल
अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न धर्मगुरूओं के साथ शांति व्यवस्था संबंधित बैठक सम्पन्न हुयी।
अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न धर्मगुरूओं के साथ शांति व्यवस्था संबंधित बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न धर्मों से आये धर्मगुरूओं से अपील की कि जो वाराणसी में ज्ञानवापी मामला चल रहा है उसके संबंध में न्यायालय अपना निर्णय सुनायेगा, उस पर लोगों को धैर्य बनाये रखना है और न्यायालय के न्याय को स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर कई असामाजिक तत्व तरह-तरह की चीजें पोस्ट करते हैं जिससे लोगों के बीच मतभेद पैदा होता जाता है, इस पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय को हम सभी लोगों को मामना है और उसका पालन करना है। शरारती तत्वों पर हमारी विशेष निगरानी रहेगी। किसी प्रकार का यदि कोई शरारती तत्व अशांति फैलायेगा तो उसे बक्शा नही जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद सीतापुर में किसी भी तरह की कोई परेशानी नही आयी है। सीतापुर के लोगों ने सदैव ही प्रशासन का सहयोग किया है। इसी तहजीब को बनाये रखना ही हमारी प्राथमिकता है। सभी धर्मगुरूओं द्वारा एक स्वर में प्रशासन को आश्वस्त किया गया कि न्यायिक प्रक्रिया का पूर्ण सम्मान करते हुये मा0 न्यायालय के निर्णय का सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्मान करेंगे।
अपर पुलिस अधीक्षक डा0 राजीव दीक्षित ने सभी धर्मगुरूओं से अपील की कि न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करें यह ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि पुलिस की तैनाती पर्याप्त मात्रा में होगी ताकि कोई असामाजिक तत्व अशांति फैलाने की कोशिश न करें। हम सभी को भाईचारे के साथ आपस में मिलजुलकर रहना है और अपने मिलने वाले लोगों से भी अपनी तरफ से अपील करें कि न्यायालय के निर्णय को माने और उसे स्वीकार करें।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर पियूष सिंह, विभिन्न क्षेत्रों से आये धर्मगुरू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
बिजनौर- तमंचा लहराते हुए युवक की फोटो वायरल
पूर्व प्रधान की जांच के लिए आनी वाली टीम के न पहुंचने पर, ग्रामीणों में फैला रोष। बिजनौर से अमीन अहमद के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।
₹5000 रिश्वत लेते हुए लेखपाल अजय सिंह पटेल क्षेत्रीय लेखपाल जवनसीपुर रंगे हाथ
Leave a Comment: