पूर्व प्रधान की जांच के लिए आनी वाली टीम के न पहुंचने पर, ग्रामीणों में फैला रोष।                       बिजनौर से अमीन अहमद के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।


पूर्व प्रधान की जांच के लिए आनी वाली टीम के न पहुंचने पर, ग्रामीणों में फैला रोष।                       बिजनौर से अमीन अहमद के साथ मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।
स्योहारा।एक तरफ तो सरकार के सख्त आदेश हैं कि किसी भी पंचायत में होने वाले कामो में कमी न छोड़ी जाए और यदि कोई शिकायत किसी को प्रधान आदि से है तो अधिकारियों को सख्ती से उसकी जांच करनी चाहिए लेकिन यहां सब उल्टा हो रहा है जिसके तहत क्षेत्र के ग्राम रतनपुरा में पूर्व प्रधान की जांच के लिए डाली गई शिकायत के बाद आज जांच के लिए टीम आने की सूचना तो आयी लेकिन कोई भी सरकारी आदमी जांच को नही पहुंचा, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने टीम पर पूर्व प्रधान से हमसाज़ होकर जांच ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया।
ग्राम रतनपुरा केपूर्व प्रधान चन्द्रपाल सिंह के 2015 से लेकर 2021 तक के कार्यकाल में हुए घोटालों की शिकायत करने वाले सुमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह,सीताराम सैनी, राजवीर सिंह,दिनेश कुमार ,नपेन्द्र सिंह,मोहित अग्रवाल,अकरम अंसारी, इंतेज़ार अहमद ,राकेश सिंह,हरदेव सिंह,जयदेव,आदि ने बताया कि उन्होंने गत 19 अप्रेल को डीएम को सौंपे एक शिकायती पत्र में बताया था कि पूर्व प्रधान चन्द्रपाल सिंह ने अपने सचिव के साथ मिलकर  गांव में होने वाले सभी कामो में जमकर भ्र्ष्टाचार किया था इसके अलावा तमाम योजनाओं को केवल कागज़ों पर दिखाकर सरकारी मोटा माल हड़प कर लिया।इसके अलावा पूर्व प्रधान पर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान ने विधवाओं से पेंशन के नाम पर तो लोगो से मकान बनाने के नाम पर खूब धन उगाही की है।
जिस पर संज्ञान लेकर डीएम के आदेश के बाद आज जांच टीम को गांव में आकर उक्त मामले की जांच करनी थी जिसके लिए  उपयुक्त स्वत् विभाग की ओर से नोटिस भी मिला था,लेकिन सेकड़ो ग्रामीण सुबह से लेकर दोपहर तक पंचायत घर मे टीम का इंतेज़ार करते रहे लेकिन कोई भी सरकारी कर्मचारी नही आया जिसके बाद शिकायतकर्ताओं में रोष फेल गया और उन्होंने जांच टीम को प्रधान से हमसाज़ होकर जांच व शिकायत को ठंडे बस्ते में डालने का आरोप लगाया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।