भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर धरना संपन्न
भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर धरना संपन्न
उन संवाददाताओं को नोटिस देते हुये पी0आर0बी0 एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकती है।
सीतापुर दिनांक 20 मई 2022 (सू0वि0) सीतापुर जनपद के ऐसे जिला संवाददाता जिनका अधिकार पत्र जिला सूचना कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा किया गया है, अथवा व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर जमा किया गया है। ऐसे संवाददाता जो पी0डी0एफ0 के माध्यम से अपना अखबार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्मों के माध्यम से संचालित कर रहे हैं, परन्तु जिला सूचना कार्यालय में उन अखबारों की मूल प्रति नही भेजी जा रही है। ऐसे जिला संवाददाताओं से अनुरोध है कि गत छह महीने के अखबार सूचना कार्यालय में 15 दिन की अवधि में जमा करा दें। यदि इस अवधि में जो अखबार जिला सूचना कार्यालय में नही जमा किये जाते हैं तो उन संवाददाताओं को नोटिस देते हुये पी0आर0बी0 एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकती है।
सीतापुर जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों साथ ही जनमानस से अनुरोध है कि जनपद के विभिन्न कार्यालयों एवं आम नागरिकों से तथाकथित पत्रकारों से विवाद उत्पन्न होता है। जिससे सरकार तथा प्रशासन की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, ऐसे तथाकथित पत्रकारों की शिकायत जिला सूचना कार्यालय में लिखित रूप में कर सकते हैं ताकि तथाकथित पत्रकारों को चिन्हित कर पी0आर0बी0 एक्ट के तहत कार्यवाही की जा सके। इसी के साथ सम्मानित पत्रकार बन्धुओं से अनुरोध है कि समाचार संकलन में समाचार क्रियेट न करने के बजाय समाचारों को कवरेज किया जाये। जिससे मीडिया के प्रति प्रशासन एवं आम जनमानस का अटूट विश्वास बना रहे।
जिला सूचना अधिकारी
सीतापुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिला अध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर धरना संपन्न
माननीय न्यायालय में, ज्ञानवापी प्रकरण वाराणसी के संबंध में मामला विचाराधीन है, कृपया आप समस्त जनपदवासियों से इस सम्बन्ध में सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा निवेदन है कि किसी भी प्रकार की टिपण्णी ना करें, जिससे की धार्मिक उन्माद अथवा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो, अथवा सामाजिक साम्प्रदायिक सौहार्द बि
Leave a Comment: