जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र मिश्र 15वीं बार विरोध हुए निर्वाचित
जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र मिश्र 15वीं बार विरोध हुए निर्वाचित
कयामत है कयामत अयोध्या में 5 साल की बच्ची भी हवसी भेड़ियों से सुरक्षित नही
कयामत है कयामत
अयोध्या में 5 साल की बच्ची भी हवसी भेड़ियों से सुरक्षित नही। जिसे ज़वानी, लिंग भेद, सैक्स के मतलब मालूम नही वह भी कामातुर कामदेव की हवस का शिकार हो जाती है। वहां जहां दावा किया जाता है विश्व का सबसे भव्य राम मंदिर बनेगा। जहां किसी भी भेद के बिना सबकी सुरक्षा होगी, शान्ति का माहौल होगा। चहु ओर राम राज होगा। प्रश्न यह उठता है क्या वहां कामदेव पर प्रतिबन्ध होगा, या नौजवान औरतों के साथ साथ बच्चियां भी बलात्कार की यातना सहने पर अभिशप्त होंगी? क्या राम ने वहां अभी निवास करना शुरू नही किया अन्यथा 5 वर्ष की बच्ची कामदेव के हत्थे न चढ़ती? गल्प तो यही है कि राम रोम रोम में बसते हैं। स्पष्ट नही है कि राम रोम रोम में बसते हैं या फिर वाकई रोम (Rome) में ही बसते हैं। ख़ैर; हम उनका अधिवास प्रमाण पत्र जारी नही कर रहे हैं कि इतनी छान बीन की जाय।
हमें चिन्ता है उनकी ताकत/सामर्थ्य पर क्या वह वाकई सच की स्थापना करने में सक्षम है, या फ़िर कल्प ही है? फिर हम दिशा भटक गए। हमें फिक्र है उस 5 साल की बच्ची की जिसके शरीर के प्रत्येक अंगों को कामदेव नामक भेड़ियों ने बेरहमी से नोचा है। यदि किसी थाने अन्तर्गत इस तरह की घटना घटती है तब निकम्मा मान कर उस थानेदार को निलंबित किया जाता है और संगीन मामले में एसपी और कलेक्टर पर गाज गिरती है। यह घटना अति गंभीर है, क्या इसके लिए प्रभु श्री राम दोषी हैं? कारण हृदय विदारक अपराध उनके क्षेत्र में घटित हुआ है।
अयोध्या में बच्ची असुरक्षित, लखनऊ विवि में प्रोफ़ेसर और bbau में छात्र। विवि छात्रों और प्रोफेसर्स के अभेद्य दुर्ग हैं। वहां उन पर हमले की कल्पना समझ से परे है। फिर भी उन पर हमले हो रहे हैं। इस चूक के लिए ज़िम्मेदार कौन है, उपकुलपति, रजिस्ट्रार या वह आतंकी जो खुले आम विवि में बिना किसी डर के घुस जाते है और प्रो रविकान्त पर एक बार नही अपितु बार बार हमले करते हैं। इस घटना से कुलपति और रजिस्ट्रार के कान पर जूं तक नही रेंगती! कुछ तो गड़बड़ है भाया, या तो उपकुलपति सक्षम नही है या फ़िर आए दिन घटने वाली घिनौनी हरकत में उसकी मूक सहमति है।
प्रोफ़ेसर रविकांत एक दलित हैं। यानि एक हिन्दू। हिन्दू वसुधैव कुटुंबकम् की विरासत के लिए प्रसिद्ध है, विरासत की रक्षा करना एक प्रोफेसर की नैतिक जिम्मेदारी है। जब कुछ जरायम पेशेवर कबीले वसुधैव कुटुंबकम् की आत्मा को विखंडित करना चाहते हैं तब एक प्रोफेसर चुप कैसे बैठ सकता है? उसे अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की लिए आगे आना ही पड़ेगा। क्या प्रोफेसर रविकांत एक मुस्लिम हैं, नही न? वह अशुद्ध नही विशुद्ध हिन्दू हैं। यदि कोई आतंकवादी गुट हिन्दू अस्मिता को उद्दंड सिद्ध करने का यत्न करेगा तब लखनऊ जैसे प्रतिष्ठित विवि का प्रोफ़ेसर प्रतिकार किये बिना कैसे रह सकता है?
माननीया महामहिम राज्यपाल को स्वतः संज्ञान लेते हुए एक अक्षम और छद्मवेषी उपकुलपति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सक्षम प्राधिकारी से निष्पक्ष जांच करानी चाहिए कि आख़िर शिक्षा के मन्दिरों में उद्दंड या आतंकवादी संगठन की एंट्री कैसे हो जाती है। जिस तरह मन्दिर का पुजारी पवित्र पावन होता है उससे अत्यधिक उपयोगी होता है शिक्षा के मन्दिर का पुजारी। प्रोफ़ेसर रविकांत लखनऊ विवि रूपी शिक्षा के मन्दिर के सबसे पवित्र और उपयोगी पुजारी हैं। इन पर हमला एक हिन्दू और उपयोगी पुजारी पर हमला है। इनके हमलावर देशद्रोही और आतंकवादी है। सरकार को अविलंब ऐसे देशद्रोहियों के खिलाफ़ सख़्त कार्यवाही करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में कोई भी आतंकी विवि जैसी संस्था पर हमला कर उनके पुजारियों को घायल करने के बारे में सोच भी न सके।
गौतम राणे सागर
राष्ट्रीय संयोजक,
संविधान संरक्षण मंच।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र मिश्र 15वीं बार विरोध हुए निर्वाचित
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता बंसल ने बुधवार को तहसील सदर के सभागार में महिला उत्पीड़न के मामलों की जनसुनवाई
में प्रार्थना सभा के समय शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण करायी गयी,
Leave a Comment: