उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता बंसल ने बुधवार को तहसील सदर के सभागार में महिला उत्पीड़न के मामलों की जनसुनवाई


उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता बंसल ने बुधवार को तहसील सदर के सभागार में महिला उत्पीड़न के मामलों की जनसुनवाई करते हुये पीड़ित महिलाओं को एक एक करके सुना और समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सुनवाई के दौरान कहा कि जो भी शिकायतकर्ता जनसुनवाई के लिये प्रकरण लेकर आता है वह अपना मोबाइल नम्बर व जिससे वह पीड़ित है उसका मोबाइल नम्बर व उसका पता जरूर लिखे। शिकायतकर्ता शिवानी की शिकायत सुनकर उन्होंने क्षेत्राधिकारी सदर को निर्देश दिये कि वह थाने बुलाकर उसकी समस्या का समाधान करें। यदि जरूरत पड़े तो न्यायालय द्वारा पति को नोटिस जारी करायी जाये। शिकायकर्ता प्रियंका त्रिपाठी की शिकायत पति द्वारा मारपीट की जाती है, पर महिला थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि पति पत्नी को थाने बुलाकर आपसी सुलह के माध्यम से न्याय दिलायें। हरगांव निवासी सफीना की शिकायत पर उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि उचित कार्यवाही कर न्याय दिलाया जाये। महोली निवासी राधा द्वारा शिकायत की गयी कि उसके साथ छेड़छाड़ की गयी है। उन्होंने क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिये कि न्यायालय द्वारा 164 के बयान कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाये। शिकायकर्ता रूपा देवी पत्नी स्व0 महेश प्रसाद द्वारा शिकायत की गयी कि उसके पुत्र दिलीप कुमार द्वारा उससे मारपीट की जाती है जिस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिये कि मेंटीनेंस एक्ट के अन्तर्गत तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता रूकईया बनो पुत्री नजीकल हसन निवासी मो0 सुजावलपुर थाना खैराबाद द्वारा शिकायत की गयी कि देवर द्वारा मारपीट व घरेलू हिंसा की जाती है जिस पर क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि एफ0आई0आर0 दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। शिकायकर्ता अमिता पत्नी स्व0 रजनेश निवासी सरैंया सानी ब्लॉक खैराबाद द्वारा जमीनी विवाद संबंधी शिकायत पर उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुये प्रार्थिनी को हिस्सा दिलाया जाये। अन्य प्रकरणों में भी मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान कुल 14 प्रकरण प्राप्त हुये, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को अन्तरित करते हुये निर्धारित समयावधि में निस्तारित के निर्देश मा0 सदस्य महोदय द्वारा दिये गये। 
    जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर प्रवीन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजकपूर, तहसीलदार सदर ज्ञानेन्द्र द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।