में प्रार्थना सभा के समय शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण करायी गयी,


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव, उ0प्र0 शासन के शासनादेश दिनांक 20.05.2020 से 19.06.2022 के मध्य सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता अभियान संचालित किया जायेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के 1.89 करोड छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों द्वारा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जागरूकता अभियान को सफल बनाने में इनकी महती भूमिका निभायी जा सकती है। सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 18.05.2022 तथा 19.05.2022 को कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया है। उक्त के अनुक्रम में आज दिनांक 18.05.2022 को जनपद सीतापुर के समस्त परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रातः 8.00 बजे छात्र-छात्राओं की बैनर पोस्टर सहित प्रभात फेरी करायी गयी, विद्यालयों में प्रार्थना सभा के समय शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण करायी गयी, बच्चों के मध्य क्विज, निबन्ध, पोस्टर, पेन्टिंग प्रतियोगिता आदि आयोजित की गयी एवं प्रतियोगिताओं में स्थानीय यातायात की समस्याओं एवं यातायात नियमों के विषय को सम्मिलित किया गया तथा मास्टर ट्रेनर के माध्यम से शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत वाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।